महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने राष्ट्रपति मुर्मू।
- फोटो : ट्विटर/भारत की राष्ट्रपति
जी-20 के विदेशी प्रतिभागियों से किया यह आह्वान
उन्होंने गांधी वाटिका का भी उद्घाटन किया, जहां राजघाट स्मारक के पास गांधी दर्शन में विभिन्न मुद्राओं में गांधी की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, महात्मा गांधी पूरी दुनिया को एक परिवार मानते थे। उन्होंने आगे कहा कि भारत वैश्विक भाईचारे, सहयोग और शांति को प्रोत्साहित कर रहा है और जी-20 का नेतृत्व कर रहा है। राष्ट्रपति ने यह भी उम्मीद जताई कि जी-20 सम्मेलन में विदेशी प्रतिभागी गांधी दर्शन का भी दौरा करेंगे और गांधी के बारे में जानेंगे।