फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gautam Adani Family: सात भाई-बहनों के साथ चॉल में रहते थे गौतम अदाणी, जानें परिवार में अब कौन क्या करता है?

Wed, 31 Aug 2022 12:34 PM IST
हिमांशु मिश्रा स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एक समय था जब गौतम अदाणी अपने माता-पिता और सात भाई बहनों के साथ एक छोटे से चॉल में रहते थे। आज उन्हीं अदाणी के बच्चे प्राइवेट जेट में घूमते हैं। आइए जानते हैं गौतम अदाणी की पूरी कहानी। उनके परिवार के बारे में सबकुछ...
विज्ञापन
1 of 7
अदाणी परिवार - फोटो : अमर उजाला
उद्योगपति गौतम अदाणी  दुनिया के अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने लुई वुइटन (Louis Vuitton) के प्रमुख बर्नार्ड अर्नाल्ट को पीछे छोड़ दिया है। विश्व के अमीरों की सूची में यह स्थान पाने वाले अदाणी पहले भारतीय व पहले एशियाई हैं। ब्लूमबर्ग इंडेक्स के अनुसार अब अदाणी के आगे अमेरिका के शीर्ष उद्योगपति व टेस्ला के सीईओ एलन मस्क व अमेजन के प्रमुख जेफ बेजोस हैं।  



एक समय था जब गौतम अदाणी अपने माता-पिता और सात भाई बहनों के साथ एक छोटे से चॉल में रहते थे। आज उन्हीं अदाणी के बच्चे प्राइवेट जेट में घूमते हैं। आइए जानते हैं गौतम अदाणी की पूरी कहानी। उनके परिवार के बारे में सबकुछ...
 
विज्ञापन

2 of 7
गौतम अदाणी - फोटो : अमर उजाला
पहले जानिए गौतम अदाणी के पास कितनी संपत्ति? 
ब्लूमबर्ग के अरबपति सूचकांक के अनुसार 60 साल के गौतम अदाणी की नेटवर्थ (कुल संपत्ति) 137.4 अरब डॉलर है। टेस्ला के प्रमुख व दुनिया के सबसे धनी एलन मस्क की नेटवर्थ 251 अरब डॉलर है, जबकि, अमेजन के संस्थापक व सीईओ जेफ बेजोस की 153 अरब डॉलर है। 

अदाणी समूह की नेटवर्थ 2022 में लगातार बढ़ी है। गौतम अदाणी दुनिया के टॉप-10 अमीरों की सूची में एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं, जिनकी दौलत पिछले 24 घंटे के दौरान बढ़ी है। इस दौरान अदाणी की नेटवर्थ में 1.2 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई। इस साल जनवरी से अब तक अदाणी की संपत्ति 60.9 अरब डॉलर बढ़ चुकी है।

गौतम अदाणी ने पिछले माह माइक्रोसॉफ्ट के प्रमुख बिल गेट्स को पछाड़ दिया था। बिल गेट्स की नेटवर्थ घटकर 117 अरब डॉलर रह गई है। यह कमी उनके द्वारा बड़े पैमाने पर दान करने के कारण आई है। अदाणी की नेटवर्थ में इस साल 60 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। यह देश के अन्य अमीरों की तुलना में पांच गुना ज्यादा है। इसी साल फरवरी में गौतम अदाणी ने रिलायंस समूह के प्रमुख मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया था। अदाणी इसके साथ ही भारत के व एशिया के सबसे रईस बने थे। अप्रैल 2022 में अदाणी की नेटवर्थ पहली बार 100 अरब डॉलर के पार पहुंच गई थी। 
 
विज्ञापन

3 of 7
गौतम अदाणी - फोटो : अमर उजाला
अब जानिए गौतम अदाणी की कहानी
अहमदाबाद में एक सामान्य परिवार में गौतम अदाणी का जन्म 24 जून 1962 को हुआ था। गौतम ने शुरुआती शिक्षा अहमदाबाद के सेठ चिमनलाल नगीनदास विद्यालय से पढ़ाई की। इसके बाद गुजरात विश्वविद्यालय से कॉमर्स की पढ़ाई शुरू की। हालांकि, सेकेंड ईयर में ही उन्हें पढ़ाई छोड़नी पड़ी। 

गौतम के पिता शांतिलाल और मां का नाम शांता बेन था। गौतम के पिता कपड़े के छोटे व्यापारी थे। कहा जाता है कि तब गौतम अपने माता-पिता और भाइयों के साथ एक छोटे से चॉल में रहा करते थे। पहले शांतिलाल उत्तरी गुजरात के थरद शहर में रहते थे। परिवार बढ़ने पर परिवार संग वह पलायन कर गए। 
 

4 of 7
अपने भाईयों के साथ गौतम अदाणी - फोटो : अमर उजाला
भाइयों का क्या है नाम? 
गौतम के सात भाई बहन हैं। सबसे बड़े भाई मनसुखभाई अदाणी है। अन्य भाइयों में विनोद अदाणी, राजेश शांतिलाल अदाणी, महासुख अदाणी और वसंत एस अदाणी नाम है। बहन के बारे में ज्यादा जानकारी मीडिया में नहीं आई है। 
 
विज्ञापन

5 of 7
क्रिकेट खेलते हुए गौतम अदाणी - फोटो : अमर उजाला
छोटी उम्र में मुंबई आ गए, यहीं से शुरू किया सफर 
पिता के बिजनेस में काम करने के बजाय पढ़ाई छोड़कर गौतम महज 17 साल की उम्र में मुंबई आ गए थे। यहां उन्होंने हीरा व्यापारी महिंद्रा ब्रदर्स के यहां दो साल तक काम किया। 20 साल की उम्र में मुंबई में खुद का डायमंड ब्रोकरेज का बिजनेस शुरू किया और पहले ही साल लाखों का टर्नओवर हुआ। 
 
विज्ञापन

6 of 7
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गौतम अदाणी - फोटो : अमर उजाला
कैसे आगे बढ़े अदाणी? 
  • गौतम के बड़े भाई मनसुखभाई अदाणी ने वर्ष 1981 में अहमदाबाद में एक प्लास्टिक यूनिट खरीदी। गौतम को भी बुला लिया। पॉलीविनाइल क्लोराइड (पीवीसी) इंपोर्ट के जरिए से अदाणी ने वैश्विक व्यापार में कदम रख दिया। 
  • बिजनेस का पर्याप्त अनुभव लेने के बाद 1998 में उन्होंने अडानी एक्सपोर्ट्स लिमिटेड की नींव रखी। ये कंपनी पावर और एग्रीकल्चर कमोडिटीज के क्षेत्र में काम करती है। 1991 तक कंपनी अपने पैर जमा चुकी थी और उन्हें भारी मुनाफा भी होने लगा था।
  • शुरुआती दिनों में गौतम स्कूटर से चलते थे। इसके बाद गौतम ने मारुति-800 से सफर शुरू किया, अब लग्जरी गाड़ियों से चलते हैं। गौतम के पास कई हेलिकॉप्टर और प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पत्नी और बच्चों के साथ गौतम अदाणी - फोटो : अमर उजाला
पत्नी और बच्चे क्या करते हैं? 
गौतम ने प्रीति अदाणी से शादी की है। प्रीति पेशे से डेंटिस्ट हैं और अदाणी फाउंडेशन की अध्यक्ष भी हैं। इसके जरिए वह समाजिक कार्य करती हैं। गौतम और प्रीति अदाणी के दो बेटे हैं। बड़े बेटे का नाम करण अदाणी और छोटे बेटे का नाम जीत अदाणी है।

करण अदाणी ने अमेरिका की पर्डूय् यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। वे अदाणी पोर्ट्स के सीईओ के तौर पर कंपनी में काम कर रहे हैं। इसके अलावा भी कई कंपनियों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। साल 2013 में करण की शादी भारत में कॉरपोरेट लॉ के दिग्गज वकीलों में से एक सिरिल श्रॉफ की बेटी परिधि श्रॉफ से हुई थी।

करण की ही तरह उनके छोटे भाई जीत अदाणी ने भी विदेश से पढ़ाई की है। यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिल्वेनिया से ग्रेजुएट करने के बाद जीत साल 2019 में भारत लौट कर आए और कंपनी की जिम्मेदारी संभालने लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें