फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में गरबे की धूम, अनुच्छेद-370 और चंद्रयान-2 को लेकर दिखा जोश

Sun, 29 Sep 2019 01:05 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
विज्ञापन
1 of 7
गरबा में टैटू बनवाती लड़कियां - फोटो : ANI
नवरात्रि के शुरू होते ही देश के कई राज्यों में गरबे और डांडिया की धूम है। गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, दिल्ली सहित कई राज्यों में यह उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 7
गरबा में टैटू बनवाती लड़कियां - फोटो : ANI
एक ओर जहां देश के पूर्व में पश्चिम बंगाल में देवी पंडालों का सजना शुरू हो गया है तो वहीं पश्चिम के गुजरात में नौ दिनों की रौनक की झलकियां दिखाई देने लगी है। कहीं गरबा नृत्य तो कहीं व्रतधारी भजन पूजन की तैयारियां कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
गरबा में टैटू बनवाती लड़कियां - फोटो : ANI
इस बार युवाओं में चंद्रयान-2, अनुच्छेद-370, मोटर वाहन अधिनियम और सिंगल यूज प्लास्टिक बैन को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।

4 of 7
गरबा
गुजरात में गरबे की तैयारियों में जुटी लड़कियां इनसे जुड़ी टैटू के माध्यम से जागरुकता का संदेश देती दिखीं। गुजरात के अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत और बड़ोदरा सहित कई शहरों में उत्साह और उमंग के साथ गरबा और डांडिया का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 7
गरबा
बता दें कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को खत्म करने के भारत सरकार के फैसले का गुजरात में जमकर समर्थन किया गया। इस बार गरबे में लड़कियां टैटू के माध्यम से मोदी सरकार के फैसले का समर्थन कर रही हैं।
विज्ञापन

6 of 7
गरबा - फोटो : ANI
गुजरात में नवरात्रि को गरबा या डांडिया उत्सव के रूप में मनाते हैं। गरबा एक तरह का डांस है जिसमें एक मिट्टी के दिये के चारो तरफ महिलाएं नाचती हैं। यहां गरबा का विशेष अर्थ है गरबा यानी गर्भ। गर्भ से तात्पर्य नये जीवन से है। दीपक को यहां नये जीवन के रूप में देखते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गरबा - फोटो : ANI
गरबा के साथ ही डांडिया रास किया जाता है। जिसमें पुरुष एवं महिलाएं हाथों में बांस के सजे हुए डंडे लेकर गोले में नाचते हैं। नवरात्रि के समय पूरे गुजरात में डांडिया और गरबा की धूम रहती है और हर शहर में अलग तरीके से इस डांस को किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें