फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi: लालबाग के राजा का भव्य स्वागत, गणोत्सव से पहले देश में धूम; तस्वीरों में करें बप्पा के दर्शन

Fri, 06 Sep 2024 03:06 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Ganesh Chaturthi: लालबाग के राजा का भव्य स्वागत, गणोत्सव से पहले देश में धूम; तस्वीरों में करें बप्पा के दर्शन
विज्ञापन
1 of 5
गणेश चतुर्थी - फोटो : PTI
गणेश चतुर्थी का त्योहार वैसे तो पूरे भारत में मनाया जाता है, लेकिन यह महाराष्ट्र का एक प्रमुख त्योहार है। इस त्योहार के शुरू होने से पहले से ही पूरे राज्य में धूम मची होती है। सात सितंबर को शुरू हो रह गणेश उत्सव से ठीक पहले लालबाग के राजा की पहली झलक गुरुवार को सामने आई। हर साल की तरह इस साल भी गणपति का लुक बिल्कुल अलग है। बता दें कि मुंबई में गणपति का एक भव्य मंदिर है, जिसे लालबाग के राजा के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन

2 of 5
गणेश चतुर्थी - फोटो : PTI
मुंबई में लालबाग के राजा की झलक पाने के लिए हर कोई बेताब रहता है। ऐसा माना जाता है कि लाल बाग दर्शन करने वालों की मनोकामना पूरी होती है। लालबाग के राजा के दर्शन के लिए केवल देश से ही नहीं विदेशों से भी लोग आते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
गणेश चतुर्थी - फोटो : PTI
गणेश चतुर्थी के मौके पर भक्त अपने घर में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करते हैं और विधि-विधान से पूजा करते हैं। साथ ही 10वें दिन यानी अनंत चतुर्दशी पर गणपति का विसर्जन किया जाता है। हर साल गणेश चतुर्थी का त्योहार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के दिन मनाया जाता है। इस बार गणेश चतुर्थी 7 सितंबर, शनिवार को मनाई जाएगी।

4 of 5
गणेश चतुर्थी - फोटो : PTI
वैसे तो भगवान गणेश की मिट्टी की मूर्ति शुभ होती है। इसके अलावा अगर गणपति की मूर्ति लकड़ी की बनाकर स्थापित की जाए तो भी शुभ माना जाता है, लेकिन इस बात का ध्यान रखना होगा कि ये लकड़ियां  पीपल, आम या नीम की होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गणेश चतुर्थी - फोटो : PTI
गणेश उत्सव के दौरान वैसे तो भगवान गणेश को तमाम पकवानों का भोग लगाया जाता है, लेकिन उनका सबसे प्रिय भोग है मोदक। यह पर्व हर साल भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस साल भाद्रपद माह की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 06 सितंबर, 2024 को दोपहर 03:01 बजे से होगी और इसका समापन 07 सितंबर को शाम 05:37 मिनट पर होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें