CP Radhakrishnan: एनडीए के उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को भारत का नया उपराष्ट्रपति चुन लिया गया है। उपराष्ट्रपति चुनाव में कुल 767 वोट डाले गए। जिनमें से 752 वैध और 15 अवैध थे। मतदान का प्रतिशत 98 फीसदी रहा। सीपी राधाकृष्णन को कुल 452 वोट मिले। वहीं विपक्षी गठबंधन इंडिया के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले। इस तरह राधाकृष्णन ने 152 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
देश के उपराष्ट्रपति पद पर शिक्षाविद् से वकील तक रहे हैं। देश के पहले उपराष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन तो शिक्षाविद् के साथ-साथ महान दार्शनिक और आस्थावान हिंदू विचारक भी थे। उपराष्ट्रपति बनने से पहले कुछ मुख्यमंत्री भी रहे तो कई ने केंद्र सरकार में अहम जिम्मेदारी संभाली थी। सीपी राधाकृष्णन देश के 17वें उपराष्ट्रपति हैं। यह संयोग ही है कि देश के पहले उपराष्ट्रपति का नाम भी राधाकृष्णन ही था। एक नजर डालते हैं अब तक उपराष्ट्रपतियों पर...
विज्ञापन
2 of 15
भारत के उपराष्ट्रपति
- फोटो : Amar Ujala
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन (13 मई, 1952 - 12 मई, 1962)
तमिलनाडु में जन्म। महान दार्शनिक, शिक्षाविद् भारतीय संस्कृति के संवाहक और आस्थावान हिंदू विचारक। राजेंद्र प्रसाद के बाद वह देश के दूसरे राष्ट्रपति बने। 1954 में भारत रत्न। उनका जन्मदिन (5 सितंबर) प्रति वर्ष शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन
3 of 15
भारत के उपराष्ट्रपति
- फोटो : Amar Ujala
डॉ. जाकिर हुसैन (13 मई, 1962 - 12 मई, 1967)
हैदराबाद के धनाढ्य पठान परिवार में जन्म। स्वतंत्रता सेनानी। बाद में वह देश के तीसरे राष्ट्रपति बने। 1963 मे भारत रत्न से सम्मानित।
4 of 15
भारत के उपराष्ट्रपति
- फोटो : Amar Ujala
वराहगिरी वेंकटगिरी
(24 अगस्त, 1969 - 24 अगस्त, 1974)
मद्रास प्रेसीडेंसी के ब्रह्मपुर में जन्म। 1975 में भारत रत्न। भारत के प्रथम कार्यवाहक राष्ट्रपति। निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ा। कांग्रेस उम्मीदवार नीलम संजीव रेड्डी को हरा कर चौथे राष्ट्रपति बने।
विज्ञापन
5 of 15
भारत के उपराष्ट्रपति
- फोटो : Amar Ujala
गोपालस्वरूप पाठक
(31 अगस्त, 1969 - 30 अगस्त 1974)
उत्तर प्रदेश के बरेली में जन्म। 1945-46 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, 1966-67 में केंद्रीय कानून मंत्री, 1967-69 में मैसूरू राज्य के राज्यपाल भी रहे।
विज्ञापन
6 of 15
भारत के उपराष्ट्रपति
- फोटो : Amar Ujala
बासप्पा दनप्पा जत्ती (31 अगस्त, 1974 - 30 अगस्त, 1979 )
1977 में राष्ट्रपति फखरुद्दीन के निधन के बाद छह माह तक कार्यवाहक राष्ट्रपति रहे।
विज्ञापन
7 of 15
भारत के उपराष्ट्रपति
- फोटो : Amar Ujala
मोहम्मद हिदायतुल्ला (31 अगस्त, 1979 - 30 अगस्त, 1984)
पहले मुस्लिम मुख्य न्यायाधीश। दो बार राष्ट्रपति का कार्यभार संभाला।
8 of 15
भारत के उपराष्ट्रपति
- फोटो : Amar Ujala
रामास्वामी वेंकटरमण (31 अगस्त, 1984 - 24 जुलाई, 1987)
तमिलनाडु में जन्म। पेशे से वकील। 1987-1992 तक राष्ट्रपति रहे। 1957 में संसद के लिए चुने गए, पर लोकसभा से इस्तीफा देकर मद्रास सरकार में मंत्री का पद भार ग्रहण किया।
9 of 15
भारत के उपराष्ट्रपति
- फोटो : Amar Ujala
डॉ. शंकर दयाल शर्मा (3 सितंबर, 1987 - 24 जुलाई 1992 )
हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत साहित्य में एमए। 1952 में भोपाल के सीएम बने।
10 of 15
भारत के उपराष्ट्रपति
- फोटो : Amar Ujala
केआर नारायणन (21 अगस्त, 1992 - 24 जुलाई, 1997 )
केरल में जन्म। आईएफएस अधिकारी थे। चीन में देश के राजदूत भी रहे।
11 of 15
भारत के उपराष्ट्रपति
- फोटो : Amar Ujala
कृष्णकांत (21 अगस्त, 1997 - 27 जुलाई, 2002)
कांग्रेस, जनता पार्टी और जनता दल में रहे। यूपी व आंध्र के राज्यपाल भी रहे।
12 of 15
भारत के उपराष्ट्रपति
- फोटो : Amar Ujala
भैरोंसिंह शेखावत (19 अगस्त, 2002 - 21 जुलाई, 2007)
भाजपा के वरिष्ठ नेता। तीन बार राजस्थान के सीएम रहे। राजस्थान के खाचरियावास में जन्म। पुलिस की नौकरी से इस्तीफा देकर खेती की।
13 of 15
भारत के उपराष्ट्रपति
- फोटो : Amar Ujala
मोहम्मद हामिद अंसारी (11 अगस्त, 2007 - 10 अगस्त, 2017)
1961 में भारतीय विदेश सेवा में शामिल। दो कार्यकाल के लिए उपराष्ट्रपति रहे। संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत के स्थायी प्रतिनिधि, ऑस्ट्रेलिया में उच्चायुक्त व अफगानिस्तान, यूएई व ईरान में राजदूत रहे।
14 of 15
भारत के उपराष्ट्रपति
- फोटो : Amar Ujala
एम वेंकैया नायडू (कार्यकाल : 11 अगस्त, 2017 - 10 अगस्त, 2022 )
आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में जन्म। वाजपेयी सरकार में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री और मोदी सरकार में भी मंत्री रहे। 2002 से 2004 तक भाजपा अध्यक्ष रहे।
जगदीप धनखड़ (कार्यकाल : 11 अगस्त, 2022 - 21 जुलाई 2025)
राजस्थान के झुंझुनू में जाट परिवार में जन्म। पेशे से वकील। प. बंगाल के राज्यपाल रहे। चंद्रशेखर सरकार में राज्य मंत्री रहे। 21 जुलाई को पद से इस्तीफा दिया। कार्यकाल के बीच में इस्तीफा देने वाले पहले उपराष्ट्रपति।