फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें : कोरोना की तमाम चिंताओं के बीच पटरी पर लौट रही जिंदगी

Fri, 12 Jun 2020 08:14 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 17
कृष्णानगर के नादिया में रथ यात्रा उत्सव से पहले भगवान जगन्नाथ की मिट्टी की मूर्तियों को सजाती कलाकार। - फोटो : PTI
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अपने शिकंजे में कस लिया है। अब तक 75 लाखों लोग इस वायरस के संक्रमण का शिकार हो चुके हैं और चार लाख से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। इस सबके बावजूद ये दुनिया रुकी नहीं है। लोगों का जीवन धीरे-धीरे ही सही, परंतु वापस पटरी पर लौट रहा है। आइए हमारे साथ कुछ चुनिंदा और अच्छी तस्वीरें देखिए और जानिए क्या कुछ हो रहा है हमारे आसपास...
 
विज्ञापन

2 of 17
मुंबई के मझगांव में गुरुवार को मानसून का मौसम आने से पहले मलेरिया से बचाव के लिए फॉगिंग की गई। - फोटो : PTI
मानसून का मौसम आने को है। हम सभी जानते हैं कि इस मौसम में ठहरे हुए पानी में मलेरिया फैलाने वाले मच्छर पनपते हैं। ऐसे में इससे बचने के लिए गुरुवार को मुंबई के मझगांव में बीएमसी के कर्मचारियों ने फॉगिंग की।
विज्ञापन

3 of 17
बारिश का लुत्फ उठाते बच्चे। - फोटो : PTI
यह तस्वीर नई दिल्ली की है। बीते बुधवार को जब यहां बारिश हुई तो कुछ बच्चे इस अंदाज में उसका लुत्फ उठाते नजर आए। तस्वीर ध्यान से देखेंगे तो पाएंगे कि एक बच्चा पाइप से भलभलाकर निकलते पानी के नीचे ऐसे बैठा है, जैसे बेसुध हो गया हो। 

4 of 17
मुंबई के बांद्रा में खेलता बच्चा। - फोटो : PTI
मुंबई में कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान बांद्रा इलाके में सारी चिंताओं से दूर खेलने में मग्न एक बच्चा।
विज्ञापन

5 of 17
मुंबई में महिम चौपाटी पर फुटबॉल खेलते बच्चे। - फोटो : PTI
मुंबई के महिम चौपाटी इलाके में बुधवार को शाम के वक्त कुछ बच्चे फुटबॉल खेलते नजर आए। इस तस्वीर में इन बच्चों के साथ समुद्र पर बने सीलिंक ब्रिज का खूबसूरत नजारा कैद हो गया।
विज्ञापन

6 of 17
कोच्चि में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। - फोटो : PTI
कोच्चि में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बीते बुधवार को पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। दरअसल, यह कार्यकर्ता बाढ़ पीड़ितों के लिए बने राहत कोष में घोटाले के मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर क्राइम ब्रांच के दफ्तर के सामने विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन

7 of 17
रांची में अपने पिता लालू यादव से मिलने जाते तेजस्वी यादव। - फोटो : PTI
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने बीते गुरुवार को अपने पिता और पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद से उनके जन्मदिन पर रांची स्थित राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आरआईएमएस) जाकर मुलाकात की।

8 of 17
बीकानेर में बिजली का बिल जमा करने के लिए लाइन में खड़े लोग। - फोटो : PTI
इस तस्वीर को देखकर क्या आपको लगता है कि यहां किसी को कोरोना की चिंता है। दरअसल, यह तस्वीर राजस्थान के बीकानेर की है। यह सभी बिजली का बिल जमा करने के लिए कतार में खड़े हैं। परंतु इस दौरान कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के नियम की अनदेखी की गई।

9 of 17
कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। - फोटो : PTI
कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। खास बात यह है कि इस दौरान उन्होंने मास्क पहना हुआ था, जो कि कोरोना से बचाव के लिए आजकल बेहद जरूरी चीज बन गया है।

10 of 17
बंगलूरू के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का एक दृश्य। - फोटो : PTI
बंगलूरू के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का एक दृश्य। यहां से हवाई मार्ग के जरिए विभिन्न जगहों पर रसद पहुंचाने का काम शुरू होना है। दरअसल यह एयर कार्गो कम्युनिटी सिस्टम (एसीएस) का हिस्सा है, जिसमें सीमा शुल्क से जुड़े अधिकारी, ब्रोकर, जहाजी, एयरलाइंस, ट्रक कंपनियां, ग्राउंड एंड कार्गो हैंडलर आदि एक ही छत के नीचे माल भाड़ा और रसद संबंधी व्यवस्थाओं के लिए काम करते हैं।

11 of 17
असम के तिनसुकिया जिले में तेल के कुंए के पास तैनात सेना का जवान। - फोटो : PTI
असम के तिनसुकिया जिले में स्थित सरकारी तेल कंपनी ऑयल इंडिया के कुएं में आग लगी हुई है। इसे काबू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। यहां बीते 15 दिनों से गैस रिसाव हो रहा था। आसपास के गांवों के लोगोंं को दूर रखने के लिए सेना को तैनात किया गया है। आगे की स्लाइड में आप कुएं से उठती आग की लपट देख सकते हैं।

12 of 17
असम के तिनसुकिया जिले में तेल के कुएं में लगी आग। - फोटो : PTI
असम के तिनसुकिया जिले में तेल कंपनी ऑयल इंडिया के कुएं में लगी आग की काफी ऊंची उठती लपटें देखी गईं।

13 of 17
अमृतसर में सड़क पर नाचते लोग। - फोटो : PTi
लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों को 15 दिन में उनके घर भेजने का सुप्रीम कोर्ट की ओर से राज्यों को बुधवार को निर्देश दिया गया। इस निर्देश के बाद अमृतसर में जल्द घर पहुंचने की खुशी और उम्मीद में लोग सड़क पर नाचते दिखाई दिए।

14 of 17
श्रीनगर में मांगों को लेकर धरने पर बैठे दैनिक वेतनभोगी। - फोटो : PTI
श्रीनगर में बीते बुधवार को लॉकडाउन के बीच अपनी लंबित मांगों को लेकर दैनिक वेतनभोगी कामगारों ने धरना दिया। 

15 of 17
प्रयागराज में टिड्डी दल को भगाने की कोशिश करता बच्चा। - फोटो : PTI
पाकिस्तान से आए टिड्डी दल ने इन दिनों भारत के विभिन्न राज्यों में हमला बोला हुआ है। यह टिड्डी दल किसानों की फसलें चट कर जाते हैं। बुधवार को प्रयागराज के बाहरी इलाके में एक बच्चा एक मैदान में बैठे टिड्डी दल को अपनी लाठी से भागने की नाकाम सी कोशिश करता दिखा।

16 of 17
कोलकाता के दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पीपीई किट पहनकर जाते पुजारी। - फोटो : PTI
कोलकाता में लॉकडाउन के राहत मिलने पर मंदिरों को श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोला जा रहा है। इस क्रम में बुधवार को दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पुजारियों को पीपीई किट पहनकर प्रवेश की अनुमति दी गई, ताकि कोरोना वायरस से संक्रमण के खतरे को कम किया जा सके।
विज्ञापन

17 of 17
मुंबई से विशेष विमान से प्रयागराज पहुंचे लोग। - फोटो : PTI
मुंबई में लॉकडाउन के दौरान फंसे प्रवासी मजदूर बुधवार को एक विशेष विमान से प्रयागराज पहुंचे। कुल चार उड़ानों से करीब 700 लोगों को मुंबई से उत्तर प्रदेश लाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें