फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबरें फटाफट: एक क्लिक में पढ़ें दिन की 5 बड़ी खबरें

Tue, 06 Sep 2016 05:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
राहुल गांधी ने रुद्रपुर में की खाट वार्ता, किसानों से किया कर्ज माफी का वादा
भारतीय उच्चायुक्त की पाकिस्तान को नसीहत, कश्मीर छोड़ो, व्यापार पर ध्यान दो
काटजू ने मदर टेरेसा को बताया फ्रॉड, सोशल मीडिया पर हुई खिंचाई
कावेरी जल विवादः सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विरोध, बंगलुरू-मैसूर हाई-वे जाम
अमेरिका की चेतावनी के बावजूद चीन ने तैनात किए तटरक्षक पोत
 
विज्ञापन

राहुल गांधी ने रुद्रपुर में की खाट वार्ता, किसानों से किया कर्ज माफी का वादा

2 of 6
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को यूपी के रुद्रपुर से 'किसान यात्रा' की शुरुआत कर दी है। किसान यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने देवरिया के कंचनपुर में एक दलित परिवार संग चाय का आनंद लिया। 2500 किमी लंबी यात्रा रुद्रपुर तहसील से शुरू होकर दिल्ली तक जाएगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस यात्रा में राहुल तकरीबन 25 हजार किसानों से सीधे तौर पर कनेक्ट हो सकेंगे।राहुल ने लोगों को बताया कि केंद्र में उनकी सरकार थी तो देश भर के किसानों के 75 हजार करोड़ रुपए कर्ज माफ किए गए। यूपी में सरकार आई तो यहां के किसानों के कर्ज माफ करेंगे। बिजली का बिल हाफ करेंगे और किसानों के उपज की वाजिब कीमत दिलाएंगे।
विज्ञापन

भारतीय उच्चायुक्त की पाकिस्तान को नसीहत, कश्मीर छोड़ो, व्यापार पर ध्यान दो

3 of 6
गौतम बंबावले - फोटो : Getty Images
पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त गौतम बंबावले ने पड़ोसी देश को शायराना अंदाज में सीख दी है। कश्मीर को भारत का आतंरिक मामला बताते हुए बंबावले ने कहा कि शीशे के घरों में रहने वाले लोगों को दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं फेंकना चाहिए। कश्मीर मसले और बलूचिस्तान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय उच्चायुक्त ने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों जगहों पर समस्याएं हैं। उन्होंने कहा कि शीशे के घरों में रहने वाले लोगों को दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकने चाहिए। 

काटजू ने मदर टेरेसा को बताया फ्रॉड, सोशल मीडिया पर हुई खिंचाई

4 of 6
मार्कंडेय काटजू ने कहा कि मेरी जिंदगी के सबसे अच्छे दिन अब जा चुके - फोटो : Twitter
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश मार्कन्डेय काटजू एक बार फिर सुर्खियों में हैं, इस बार भी सुर्खियों की वजह उनकी फेसबुक पोस्ट ही है जो उन्होंने मदर टेरेसा को रविवार को रोमन कैथोलिक संत घोषित किए जाने के बाद लिखी है। काटजू ने अपनी पोस्ट में मदर टेरेसा और उनकी संस्था पर कई गंभीर आरोप लगाए और उन्हें मिलनी वाली वित्तीय मदद पर भी कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा है कि यदि कोई उन्हें भी 10 मिलियन डॉलर दे तो वो भी गरीबों-बेघरों की सेवा करने लगेंगे। 
विज्ञापन

कावेरी जल विवादः सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विरोध, बंगलुरू-मैसूर हाई-वे जाम

5 of 6
कावेरी जल विवाद
कावेरी नदी के जल बंटवारे मामले पर आए सुप्रीम कोर्ट के ताजा आदेश के बाद कर्नाटक में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य को आदेश दिया है कि वह कावेरी नदी का पानी तमिलनाडु के लिए भी रिलीज करे। इस फैसले के बाद कर्नाटक के कई संगठन और किसान सड़कों पर उतर आए हैं। तमिलनाडु और केरल जाने वाली सड़कों पर इसका खासा असर देखने को मिला है। प्रदर्शनकारियों ने बेंगलुरु-मैसूर हाईवे जाम कर दिया है। प्रदर्शनकारियों ने कई जगहों पर सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका की चेतावनी के बावजूद चीन ने तैनात किए तटरक्षक पोत

6 of 6
d
अमेरिका की चेतावनी के बावजूद चीनी जहाजों का बेड़ा दक्षिण चीन सागर में विवादित जलक्षेत्र के करीब तैनात दिखे । फिलीपींस के रक्षा मंत्री डेलफिन लोरेनजाना ने सोमवार को कहा कि फिलीपींस रक्षा मंत्रालय ने चार चीनी तटरक्षक जहाजों और छह अन्य जहाजों की तस्वीरें जारी किए हैं, जो दक्षिण चीन सागर के विवादित जलक्षेत्र स्कारबोरो शोल के एक मील से भी कम की दूरी पर तैनात हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें