उत्तर भारत में अचानक तापमान गिरने की वजह से कोहरे ने कई शहरों को अपनी चपेट में ले लिया है। बुधवार की सुबह जब शुरू हुई तो सड़कों पर विजिबिलिटी 200 मीटर के लगभग थी। वहीं एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी सिर्फ 100 मीटर तक थी। बढ़े कोहरे की वजह से कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। जो ट्रेनें रद्द हुई हैं उनमें लिच्छवी एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति, रांची एक्सप्रेस शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के कानपुर, राजस्थान के धौलपुर से बढ़े कोहरे की तस्वीरें सामने आ रही हैं। कोहरा बढ़ने की वजह से एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है।