कोरोना वायरस फेक न्यूज
- फोटो : Amar Ujala
गूगल पर सर्च करने पर अंग्रेजी अखबार “Financial Express ” की खबर हमारे हाथ लगी जिसके मुताबिक, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने कहा है कि भारत में कोरोना वायरस अभी दूसरी स्टेज में है ।
ICMR के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक का कहना है,
“WHO किसी देश के लिए अलग से दिशा-निर्देश नहीं देता है, ICMR के डायरेक्टर जनरल (DG) ने बताया है कि यह विशेष तौर पर भारत जैसे देश के लिए दिया जाने वाला बयान नहीं है, क्योंकि यह अधिक भय, अधिक चिंता, और अधिक अफरातफरी पैदा करता है”
इस मामले में विभिन्न देशों में लोगों का पर्याप्त निरीक्षण और जांच न होने संबंधी डब्ल्यूएचओ की चिंता पर यह बात कही गई है।
ऐसे भी कर सकते है, ऑडियो क्लिप की पड़ताल-
ऑडियो क्लिप में आवाज की जांच बहुत टेक्निकल टूल के माध्यम से की जाती है मगर आप जर्नलिज्म ओल्ड स्कूल रूल्स के जरिए और अनुभव से भी कर सकते हैं।
सबसे पहले उनकी ओरिजनल आवाज के सैम्पल्स को भी सुनें,
- आवाज का अंदाज
- शब्दों का उच्चारण
- शब्दावली का प्रयोग समझें।
- फिर ऑडियो क्लिप को ध्यान से सुनें।
- उसके प्रत्येक फ्रेम में आवाज के उतार-चढ़ाव को ध्यान से सुनें ।
- कहीं पर भी ब्रेक, कट और जर्क को समझें और अंतर को नोट करें ।
- आवाज के परिवर्तक को महसूस करें और पिछली ऑडियो क्लिप से मिलान करें।
कौन है डॉ देवी शेट्टी-
- जन्म- 8 मई 1952
- डॉ देवी शेट्टी मशहूर हृदय रोग विशेषज्ञ हैं।
- उन्होंने मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल नारायण ह्रदयालय की स्थापना की।
- भारत में निओ नेटल ओपन हार्ट सर्जरी का प्रदर्शन करने वाले पहले भारतीय हार्ट सर्जन हैं डॉ देवी शेट्टी।
- कर्नाटका रत्न, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं।
- देवी शेट्टी, नारायण ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के चेयरमैन हैं।
- डॉ देवी शेट्टी ने कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज मैंगलोर से एमबीबीएस किया और बाद में यहीं से एमएस की डिग्री हासिल की ।
- साल 1983 से 1989 के बीच इंग्लैंड में कार्डियक सर्जरी की ट्रेनिंग ली और वहीं प्रैक्टिस शुरू की।
- 1989 में देश लौटकर आए और कोलकाता में बी.एम बिरला हॉस्पिटल में काम करना शुरू किया।