फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें भारतीय नोट के बारे में 7 FACTS

Wed, 09 Nov 2016 04:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
रुपए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 1000 के नोट बंद करने और 500 के पुराने नोट की जगह नए नोट लाने का ऐलान कर दिया। इसके बाद से नोटों को लेकर हर कोई जानकारी जुटा रहा है। 

हम आपको नोटों से जुड़े कुछ फैक्ट्स बता रहे हैं...


नोट पर होती है एक तस्वीर

भारतीय नोट पर कई तरह के चित्र बने रहते हैं। इसमें इंसान, जानवर, प्रकृति और आजादी से जुड़ी तस्वीर छपी होती है। 20 रुपए के नोट पर अंडमान आइलैंड, 10 रुपए के नोट पर हाथी, गैंडा और शेर, 100 रुपए के नोट पर पहाड़ और बादल, 500 रुपए के नोट पर आजादी के आंदोलन से जुड़ी 11 मूर्ति की तस्वीर छपी होती है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
रुपए
17 भाषाओं में लिखी होती है कीमत
भारतीय नोट में हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 15 भाषाओं का इस्तेमाल होता है। इसमें असमी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मलयालम, मराठी, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, तमिल, तेलुगु और उर्दू में उसकी कीमत लिखी होती है। 
विज्ञापन

3 of 7
रुपए
1954 में छापे गए थे 10,000 और 5,000 रुपए का नोट

भारत में रिजर्व बैंक ने साल 1938 में पहली बार 10,000 रुपए का नोट छापा था। जनवरी 1938 में पहली पेपर करंसी छापी थी, जो 5 रुपए नोट की थी। इसके बाद 10 रुपए, 100 रुपए, 1,000 रुपए और 10,000 रुपए के नोट भी छापे गए थे। 

4 of 7
वित्त मंत्रालय

वित्त मंत्रालय जारी करता है एक रुपए का नोट

वैसे तो नोट भारत में नोट जारी करने का अधिकार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का होता है। लेकिन, एक रुपए का नोट वित्त मंत्रालय जारी करता है। इसपर आरबीआई गवर्नर की जगह वित्त सचिव का सिग्नेचर होता है।
विज्ञापन

5 of 7
रुपए
कई देशों की करंसी है रुपए
भारत के अलावा  इंडोनेशिया, मॉरीशस, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका की भी करंसी रुपए ही है।
विज्ञापन

6 of 7
रुपए

नेपाल में नहीं चलता 500 और 1000 रुपए का नोट
नेपाल ने भारतीय 500 और 1000 रुपए के नोट पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। इन नोट के साथ वहां पकड़े जाने पर सजा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नोट
फटा नोट नहीं होता बेकार 
आरबीआई की गाइडलाइन्स के अनुसार, फटा और 51 फीसदी से ज्यादा फटा नोट , पुराना और गंदा नोट किसी भी बैंक की शाखा में जाकर बदला जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें