सोशल मीडिया पर हर तरह के सूचना और दावे उपलब्ध हैं लेकिन कौन सच्चा है और कौन झूठा, इसका ख्याल रखना जरूरी होने के साथ महत्वपूर्ण भी। कोरोना संक्रमण के समय पूरी दुनिया में तमाम वीडियो और तस्वीरें गलत दावों के साथ खूब वायरल हो रही हैं। ऐसे में सच और झूठ की सावधानी रखना बेहद जरूरी है। इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि गाजियाबाद के एक अस्पताल में तब्लीगी जमात में शामिल कुछ लोग वार्ड में नंगे घूम रहे थे और कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे थे। अमर उजाला ने इसकी पड़ताल की और पाया ये दावा फर्जी है।
दावाकर्ता- सोशल मीडिया यूजर्स
दावे का आधार- एक वायरल वीडियो और उसपर लिखा डिस्क्रिप्शन।
क्या किया जा रहा है दावा- वायरल वीडियो को इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि गाजियाबाद के एक अस्पताल में तब्लीगी जमात में शामिल कुछ लोग वार्ड में नंगे घूम रहे थे और कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे थे।