सोशल मीडिया पर आजकल कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें रोटियों पर स्टाम्प लगी है और लिखा है, ‘अबकी बार मोदी सरकार’। सोशल मीडिया यूजर्स इन तस्वीरों को शेयर करते हुए यह दावा कर रहे हैं कि देशव्यापी लॉकडाउन में भाजपा सरकार इस तरह से अपना प्रचार कर रही है और गरीबों को यह रोटियां बांट रही है। अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह तस्वीर पुरानी है और 2014 की है, वाराणसी के एक रेस्टोरेंट ने इस तरह की रोटियों को बनाया था। तस्वीरों के साथ किया जा रहा दावा फर्जी है।