खबरों की दुनिया में सोमवार का दिन हलचल भरा रहा। देश का अगला राष्ट्रपति कौन होगा, इसका फैसला आज मतपेटियों में बंद हो गया। हालांकि, सत्तासीन एनडीए और संयुक्त विपक्ष के बीच इस बार मुकाबला काफी कड़ा है। दरअसल, दोनों ही ओर से सांसदों-विधायकों के वोट जुटाने के लिए मजबूत नेताओं को खड़ा किया गया है। वहीं पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। ऐसे में अमर उजाला आपके लिए खास कॉलम लेकर आया है, जिसका नाम है आज के चर्चित चेहरे। इसमें हम आपको रोजाना उन लोगों के बारे में बताएंगे, जो दिनभर सुर्खियों में रहे या जिनकी वजह से पूरे देश में हलचल मच गई।