फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faces Of The Day: 24 जुलाई को खत्म होगा राष्ट्रपति कोविंद का कार्यकाल, क्षमा बिंदू ने खुद से की शादी और एडेन मार्करम कोरोना संक्रमित

Thu, 09 Jun 2022 09:39 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हम आपको रोजाना उन लोगों के बारे में बताएंगे, जो दिनभर सुर्खियों में रहे या जिनकी वजह से पूरे देश में हलचल मच गई।
विज्ञापन
1 of 5
Faces Of The Day - फोटो : Amar Ujala
देश में गुरुवार को कुछ ऐसे चेहरे रहे, जो पूरे दिन देश में चर्चा का विषय बने रहे। ऐसे में अमर उजाला आपके लिए खास कॉलम लेकर आया है, जिसका नाम है आज के चर्चित चेहरे। इसमें हम आपको रोजाना उन लोगों के बारे में बताएंगे, जो दिनभर सुर्खियों में रहे या जिनकी वजह से पूरे देश में हलचल मच गई।
विज्ञापन

2 of 5
Ramnath Kovind - फोटो : Amar Ujala
रामनाथ कोविंद
देश में इस वक्त तीन चुनावों को लेकर काफी चर्चा है। पहला गुजरात, हिमाचल प्रदेश का विधानसभा चुनाव, दूसरा राज्यसभा और फिर राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति चुनाव। गुरुवार को राष्ट्रपति चुनाव का एलान हो गया। लोकसभा, राज्यसभा और अलग-अलग विधानसभा में सदस्यों के आंकड़ों को देखें तो भाजपा काफी मजबूत स्थिति में है। ऐसे में हर किसी की नजर भाजपा के संभावित उम्मीदवार पर टिकी है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 5
asaduddin owaisi - फोटो : Amar Ujala
असदुद्दीन ओवैसी
दिल्ली पुलिस की आईएफएसओ इकाई ने गुरुवार को एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को नामजद करते हुए कथित तौर पर भड़काऊ टिप्पणी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने दर्ज एफआईआर पर ट्वीट कर कहा कि मुझे एफआईआर का एक अंश मिला है। यह पहली प्राथमिकी है जो मैंने देखी है, जो यह स्पष्ट नहीं कर रही है कि अपराध क्या है? हम इससे भयभीत नहीं होंगे। अभद्र भाषा की आलोचना करने और अभद्र भाषा देने की तुलना नहीं की जा सकती। पढ़ें पूरी खबर

4 of 5
kshama bindu - फोटो : Amar Ujala
क्षमा बिंदु
गुजरात के वडोदरा की क्षमा बिंदु ने अपना दुल्हन बनने का सपना पूरा करते हुए आखिरकार खुद से शादी कर ही ली। क्षमा ने विवादों से बचने के लिए तय समय 11 जून से तीन दिन पहले बुधवार को ही एकल विवाह (Sologamy marriage) कर लिया।  पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
aiden markram - फोटो : Amar Ujala
एडेन मार्करम
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज पर कोरोना का खतरा मंडराने लगा है। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एडेन मार्करम कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस वजह से उन्हें दिल्ली में खेले जा रहे पहले टी-20 में टीम में शामिल नहीं किया गया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें