फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishabh Pant-Isha Negi: ऋषभ पंत को कप्तान बनाए जाने पर गर्लफ्रेंड ईशा नेगी हुईं खुश, शेयर किया स्पेशल मैसेज

Thu, 09 Jun 2022 07:28 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केएल राहुल के चोटिल होने के कारण पंत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच टी20 मैचों के लिए कार्यवाहक कप्तान बनाया गया। इस खबर से उनकी गर्लफ्रेंड ईशा नेगी काफी खुश हुईं।
विज्ञापन
1 of 6
ईशा नेगी और ऋषभ पंत - फोटो : Isha Negi Instagram/BCCI
भारत के बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के लिए बुधवार (आठ जून) का दिन यादगार रहा। उन्हें पहली बार किसी फॉर्मेट में भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया। केएल राहुल के चोटिल होने के कारण पंत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच टी20 मैचों के लिए कार्यवाहक कप्तान बनाया गया। इस खबर से उनकी गर्लफ्रेंड ईशा नेगी काफी खुश हुईं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्पेशल मैसेज शेयर किया।
विज्ञापन

2 of 6
इंस्टाग्राम पर ईशा नेगी की स्टोरी - फोटो : Isha Negi Instagram
ईशा नेगी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा- थैंकफुल, ग्रेटफुल और ब्लैस्ड। उन्होंने पंत को कप्तान बनाए जाने के बाद स्टोरी में ऐसा लिखा। ईशा और ऋषभ लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
ईशा नेगी - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2022 के दौरान भी ईशा स्टेडियम में नजर आई थीं। तब दिल्ली कैपिटल्स के मैचों को देखने के लिए वो जाती थीं। पंत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं। उस दौरान ईशा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती थीं।

4 of 6
ऋषभ पंत और ईशा नेगी - फोटो : इंस्टाग्राम
दुनिया भर के गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले पंत ईशा के प्यार में क्लीन बोल्ड हो गए। उन्होंने 2020 में इस रिश्ते को सार्वजनिक किया था। पंत ने ईशा के साथ तस्वीरें शेयर की थीं।
विज्ञापन

5 of 6
ऋषभ पंत और ईशा नेगी - फोटो : सोशल मीडिया
उत्तराखंड की रहने वाली ईशा ने दिल्ली में कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से पढ़ाई की है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टॉस के दौरान दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा और भारतीय कप्तान ऋषभ पंत - फोटो : BCCI
पंत के लिए बतौर कप्तान पहले मैच की शुरुआत अच्छी नहीं रही। गुरुवार (नौ जून) को वो टॉस हार गए। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें