फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faces Of The Day: एयरो इंडिया शो में पीएम मोदी, यश-ऋषभ शेट्टी से मिले PM और स्मृति मंधाना पर पैसों की बारिश

Mon, 13 Feb 2023 10:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Faces Of The Day - फोटो : Amar Ujala
खबरों की दुनिया में सोमवार काफी हलचल भरा रहा। सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में एयरो इंडिया 2023 का उद्घाटन किया। इसके बाद केजीएफ फेम कन्नड़ सुपरस्टार यश और कांतारा से चर्चा में आए एक्टर-डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी ने पीएम मोदी से मुलाकात की। इसके अलावा विमेंट प्रीमियर लीग के लिए भी खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई गई। ऐसे में अमर उजाला आपके लिए लाया है खास समाचार, जहां हम आपको दिनभर के चर्चित चेहरों और उसकी वजह से के बारे में बताएंगे...
विज्ञापन

2 of 7
PM Modi - फोटो : Amar Ujala
नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एयरो इंडिया शो में भारतीय पवेलियन का उद्घाटन किया। इससे पहले अपने संबोधन में पीएम ने भारत की बढ़ती रक्षा ताकत और मेक इन इंडिया की उपलब्धियों का जिक्र किया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 7
वेलुपिल्लई प्रभाकरण - फोटो : Amar Ujala
वेलुपिल्लई प्रभाकरण
लिब्रेशन टाइगर्स ऑफ तमिल इलम प्रमुख वेलुपिल्लई प्रभाकरण के बारे में तमिल नेता ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।  पाझा नेदुमारन ने कहा है कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे तमिल राष्ट्रीय नेता प्रभाकरण जिंदा हैं। पढ़ें पूरी खबर

4 of 7
यश-ऋषभ शेट्टी - फोटो : Amar Ujala
यश-ऋषभ शेट्टी
'द रॉकिंग स्टार' यश और ऋषभ शेट्टी ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। इन दोनों के साथ इस मुलाकात में दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार की पत्नी अश्विनी भी शामिल हुईं। जानकारी के मुताबिक इस दौरे पर बीते दिन यानी 12 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिल्मी सितारों, खिलाड़ियों और स्टार्टअप जगत के लोगों से मुलाकात की। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 7
जिया मोहिउद्दीन - फोटो : Amar Ujala
जिया मोहिउद्दीन
पाकिस्तानी सिनेमा जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। हॉलीवुड में काम करने वाले पहले पाकिस्तानी अभिनेता जिया मोहिउद्दीन का निधन हो गया है। वह 91 वर्ष के थे और लंबी बीमारी से जूझ रहे थे। अभिनेता को पेट में दर्द और बुखार की शिकायत के बाद कराची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 7
जेमिमा रोड्रिग्ज - फोटो : Amar Ujala
जेमिमा रोड्रिग्ज
महिला टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को हराकर विजयी आगाज किया है। 150 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने शानदार खेल दिखाया और सात विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले में भारत के लिए जेमिमा रोड्रिग्ज और ऋचा घोष ने शानदार बल्लेबाजी की। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
स्मृति मंधाना - फोटो : Amar Ujala
स्मृति मंधाना
विमेंस प्रीमियर लीग 2023 का ऑक्शन सोमवार को मुंबई में समाप्त हुआ। इस ऑक्शन में 448 खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर थी। ऑक्शन में उतरीं कुल 448 खिलाड़ियों में से सिर्फ 87 खिलाड़ियों पर बोली लगी। स्मृति मंधाना सबसे महंगी खिलाड़ी बनकर उभरीं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें