फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faces Of The Day: मशहूर सिंगर केके का शव मुंबई पहुंचा, सोनिया-राहुल पर ईडी का शिकंजा और गांगुली शुरू करेंगे नई पारी

Wed, 01 Jun 2022 09:11 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में बुधवार को कुछ ऐसे चेहरे रहे, जो पूरे दिन देश में चर्चा का विषय बने रहे। ऐसे में अमर उजाला आपके लिए खास कॉलम लेकर आया है, जिसका नाम है आज के चर्चित चेहरे।
विज्ञापन
1 of 7
Faces Of The Day - फोटो : Amar Ujala
देश में बुधवार को कुछ ऐसे चेहरे रहे, जो पूरे दिन देश में चर्चा का विषय बने रहे। ऐसे में अमर उजाला आपके लिए खास कॉलम लेकर आया है, जिसका नाम है आज के चर्चित चेहरे। इसमें हम आपको रोजाना उन लोगों के बारे में बताएंगे, जो दिनभर सुर्खियों में रहे या जिनकी वजह से पूरे देश में हलचल मच गई।
विज्ञापन

2 of 7
KK - फोटो : Amar Ujala
केके
मंगलवार रात मनोरंजत जगत ने अपना एक चमकता खो दिया। मशहूर सिंगर केके के निधन की खबर सामने आने के बाद से हर कोई हैरान है। लोग अभी भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि उनके चहेते सिंगर अब उनके बीच नहीं हैं। देर रात केके के निधन की जानकारी सामने आते ही पूरा देश शोक में डूब गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 7
Sonia Gandhi - फोटो : Amar Ujala
सोनिया गांधी
प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नोटिस भेजा है। राहुल को दो जून और सोनिया को आठ जून को पूछताछ के लिए ईडी के सामने पेश होना है। ईडी का यह नोटिस नेशनल हेराल्ड के मामले में भेजा गया है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 7
Yogi Adityanath - फोटो : Amar Ujala
योगी आदित्यनाथ
अयोध्या में उत्सव जैसा माहौल है। राम भक्त उत्साहित हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राम मंदिर के गर्भगृह का शिलान्यास कर दिया है। इससे पहले सीएम योगी ने निर्माणाधीन राम मंदिर के गर्भगृह का शिला पूजन किया। मंत्रोच्चरण के साथ आधारशिला रखी गई। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 7
Arvind Kejriwal - फोटो : Amar Ujala
अरविंद केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को जैन को कट्टर ईमानदार और देशभक्त करार देते हुए बचाव किया था और कहा था कि उन पर लगे आरोप गलत हैं। ईरानी ने भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल के उस बयान का जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा था कि भ्रष्टाचार देश से गद्दारी के समान है। उन्होंने पूछा कि ऐसे में फिर आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल एक ‘गद्दार’ का बचाव क्यों रहे हैं जिसने सरकारी खजाने और जनता के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने एक न्यायाधीश की तरह भूमिका निभाई और उन्हें क्लीनचिट दे दी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 7
Prahlad Patel - फोटो : Amar Ujala
प्रह्लाद पटेल
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा कि जल्द ही जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून लाया जाएगा। पटेल ने मंगलवार को रायपुर में ये बात कही। ये पहली बार नहीं है, जब देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर चर्चा चल रही हो। इससे पहले पिछले साल जुलाई में उत्तर प्रदेश के स्टेट लॉ कमीशन ने जनसंख्या नियंत्रण कानून का ड्राफ्ट जारी किया था। इस पर आपत्तियां और सुझाव मांगे गए थे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Saurav Ganguly - फोटो : Amar Ujala
सौरव गांगुली
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली के क्रिकेट में 30 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने बुधवार (एक जून) को ट्वीट कर जानकारी दी है कि वो एक नई पारी की शुरुआत कर सकते हैं। हालांकि, इस बारे में गांगुली ने विस्तार से कुछ नहीं बताया है। उन्होंने इतना जरूर लिखा है कि जल्द ही वो इस बारे में पूरी दुनिया को बताएंगे। गांगुली के ट्वीट के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वो बीसीसीआई अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे सकते हैं, लेकिन बीसीसीआई सचिव जय शाह ने साफ किया है कि गांगुली ने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें