अरुणाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में भारतीय सेना का ड्रोन युद्धाभ्यास
- फोटो : अमर उजाला
इस अभ्यास का मुख्य फोकस नए टैक्टिक्स, टेक्निक्स और प्रोसीजर्स (टीटीपीएस) विकसित करना और उनकी वैधता सिद्ध करना था। इनमें ड्रोन से प्राप्त आंकड़ों को पारंपरिक हथियारों के साथ जोड़ना, संयुक्त लक्ष्य साधन की प्रक्रिया को बेहतर बनाना और बदलती युद्ध परिस्थितियों में त्वरित निर्णय लेना शामिल था। इस अभ्यास ने यह भी दर्शाया कि पारंपरिक लड़ाकू बलों और नई तकनीकी क्षमताओं के बीच तालमेल और अनुकूलन कितना आवश्यक है।