फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में छात्रा के साथ छेड़छाड़, भाजपाइयों पर लाठीचार्ज

Fri, 18 Mar 2016 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 7
मुजफ्फरनगर कोतवाली के बाहर महिला पर लाठी बरसाती पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर के नया बांस में छात्रा से छेड़छाड़ प्रकरण में देर रात बखेड़ा खड़ा हो गया। भाजपा के कुछ युवा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली के बाहर पुतला फूंक दिया और नारेबाजी कर दी।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में छात्रा के साथ छेड़छाड़, भाजपाइयों पर लाठीचार्ज

2 of 7
मुजफ्फरनगर नयाबांस में दो पक्षों में पथराव के बाद शहर कोतवाली में हंगामा करती महिला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
इस पर एसपी सिटी ने भाजपाइयों पर लाठीचार्ज करा दिया। इससे भगदड़ मच गई। बाद में भाजपाई शिवचौक पहुंचकर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में छात्रा के साथ छेड़छाड़, भाजपाइयों पर लाठीचार्ज

3 of 7
पथराव के बाद मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को हटाती हुई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नया बांस प्रकरण में छात्रा पक्ष के चार युवकों को छुड़ाने के लिए भाजपाई विधायक कपिलदेव अग्रवाल के नेतृत्व में थाने में मौजूद थे।

मुजफ्फरनगर में छात्रा के साथ छेड़छाड़, भाजपाइयों पर लाठीचार्ज

4 of 7
एसपी सिटी संतोष मिश्रा और नगर विधायक क पिल देव में हुई नोंक-झोंक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
इसी बीच कुछ युवा भाजपाइयों ने कोतवाली के बाहर पुलिस का पुतला फूंक दिया और नारेबाजी कर दी।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में छात्रा के साथ छेड़छाड़, भाजपाइयों पर लाठीचार्ज

5 of 7
पथराव के बाद मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को हटाती हुई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कोतवाली में मौजूद एसपी सिटी संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस बल के साथ बाहर पहुंचकर लाठीचार्ज करा दिया, जिससे कोतवाली और आसपास सड़कों पर भगदड़ मच गई, जिसमें कई को चोटें आईं। पुलिस कार्रवाई से गुस्साए भाजपाई शिवचौक पहुंचे और धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में छात्रा के साथ छेड़छाड़, भाजपाइयों पर लाठीचार्ज

6 of 7
मुजफ्फरनगर में युवकों को लठियाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एसएसपी केबी सिंह और विधायक के बीच गरमा-गरमी हुई। एसपी सिटी के खिलाफ नारेबाजी की गई। माहौल को देखते हुए कई थानों का फोर्स शिवचौक इलाके में तैनात कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में छात्रा के साथ छेड़छाड़, भाजपाइयों पर लाठीचार्ज

7 of 7
नयाबांस में दो पक्षों में पथराव के बाद सड़क पर पडी ईंटे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सीडीओ अवनीश कुमार शर्मा, एडीएम प्रशासन मनोज कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह, एसपी आलोक प्रियदर्शी, राकेश कुमार जौली आदि अफसर मौके पर पहुंचे। देर रात तक भाजपाइयों का धरना जारी था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें