फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 5 रणबांकुरों के आगे वेस्टइंडीज ने टेके घुटने, ऐसे हुआ राजकोट किला फतह

Sat, 06 Oct 2018 05:36 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
team india
टीम इंडिया ने शनिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ऐतिहासित जीत दर्ज की। राजकोट में खेले गए पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को पारी व 272 रन से करारी शिकस्त दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी 9 विकेट के नुकसान पर 649 रन पर घोषित की थी। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 181 रन पर ऑलआउट हो गई।

पहली पारी के आधार पर भारत ने वेस्टइंडीज पर 468 रनों की बढ़त हासिल की। भारत ने वेस्टइंडीज को फॉलोऑन खेलने का मौका दिया। जिसके बाद दूसरी पारी में कुलदीप यादव के पंजे से वेस्टइंडीज ने महज 196 रन पर सरेंडर कर दिया। आइए जानते हैं इस ऐतिहासिक जीत के 5 हीरो कौन रहेः
Trending Videos
विज्ञापन

विराट कोहली

2 of 6
विराट कोहली
टीम इंडिया के कप्तान विराट कहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जडकर एक और कमाल कर दिया। टीम इंडिया के कप्तान ने खेल के दूसरे दिन शुक्रवार को अपनी पारी 72* रन से आगे बढ़ाई और अपने करियर का 24वां टेस्ट शतक जमाया। इस दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड्स तोड़े और स्थापित भी किए। कोहली ने 123 पारियों में 24वां टेस्ट शतक जमाया। वह सबसे कम पारियों में 24 टेस्ट शतक जमाने वाले विश्व के दूसरे बल्लेबाज बने। यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन के नाम दर्ज है, जिन्होंने केवल 66 पारियों में 24 टेस्ट शतक जमाए थे। उन्होंने 230 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 139 रन की शानदार पारी खेली।

 
विज्ञापन

पृथ्वी शॉ

3 of 6
पृथ्वी शॉ
टीम इंडिया के वंडर ब्वॉय पृथ्वी शॉ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक जड़ा। 18 वर्ष 329 दिन की उम्र में डेब्यू करने वाले पृथ्वी शॉ अपने पहले टेस्ट में शतक जमाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 154 गेंदों में 19 चौकों की मदद से 134 रन की धामकेदार खेली।

 

रविंद्र जडेजा

4 of 6
Ravindra Jadeja
टीम इंडिया के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद शतकीय पारी खेली। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक जड़ा। वह 132 गेंदों पर 5 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाज 100 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में दोनों पारी मिलाकर 4 विकेट अपने नाम किए। पहली पारी में 1 और दूसरी पारी में 3 विकेट झटके। वहीं, फील्डिंग में जडेजा ने अजीबोगरीब तरीके से वेस्टइंडीज के खिलाड़ी हेटमेयर (10) को रनआउट किया। जडेजा ने 38 टेस्ट मैचों में 33.21 की औसत से 1395 रन अपने नाम किए हैं।

 
विज्ञापन

आर अश्विन

5 of 6
ashwin
रविचंद्रन अश्विन ने इस मुकाबले में शानदार प्रदर्श किया। उन्होंने पहली पारी में 37 रन देकर 4 विकेट लेकर वेस्टइंडीज की पारी को सस्ते में निपटाया। वहीं, दूसरी पारी में अश्विन ने 71 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलदीप यादव

6 of 6
kuldeep yadav
टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पहली पारी में 10 ओवर में 62 रन देकर 1 विकेट लिए, जबकि दूरी पारी में उन्होंने 14 ओवर में 57 रन देकर 5 विकेट लिए। कल मिलाकर उन्होंने इस मुकाबले में 7 विकेट अपने नाम किए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें