फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में द्वारका एक्सप्रेसवे: देश का पहला एलिवेटेड एक्सप्रेसवे, 25 मिनट में दिल्ली से गुरुग्राम का सफर

Mon, 11 Mar 2024 02:37 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Dwarka Expressway Projects: कुल 29.5 किलोमीटर के द्वारका एक्सप्रेसवे में से 19 किलोमीटर हिस्सा गुरुग्राम से होकर गुजरता है। द्वारका एक्सप्रेसवे करीब नौ हजार करोड़ की लागत से बन रहा है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
द्वारका एक्सप्रेसवे - फोटो : AMAR UJALA
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को हरियाणा दौरे पर रहे। अपनी इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने द्वारका एक्सप्रेसवे के हरियाणा खंड का उद्घाटन किया। एक्सप्रेसवे को हरियाणा वाले हिस्से में नार्दर्न पेरीफेरल रोड कहते हैं। इसे भारत में पहले एलिवेटेड शहरी एक्सप्रेसवे के रूप में विकसित किया गया है। लोग अब दिल्ली से गुरुग्राम का सफर मात्र 25 मिनट में पूरा कर सकेंगे। 

उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री ने गुरुग्राम में रोड शो भी किया। इस कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय एवं मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मौजूद रहे। 

आइये ग्राफिक्स के जरिए जानते हैं जिस द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन हुआ वो क्या है? इसकी लागत कितनी है? एक्सप्रेसवे कितने समय में बनकर तैयार हुआ है? इसकी खासियत क्या है? लोगों को क्या फायदा मिलेगा? 
 
विज्ञापन

2 of 5
द्वारका एक्सप्रेसवे - फोटो : AMAR UJALA

द्वारका एक्सप्रेसवे की शुरूआत एनएच-8 (दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे) पर शिव-मूर्ति से होती है। एक्सप्रेसवे द्वारका सेक्टर 21, गुरुग्राम सीमा और बसई से गुजरता हुआ खिड़की दौला टोल प्लाजा के पास समाप्त होता है।

विज्ञापन

3 of 5
द्वारका एक्सप्रेसवे - फोटो : AMAR UJALA
दिल्ली से हरियाणा के गुरुग्राम को जोड़ने वाला एक्सप्रेसवे 9,000 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जा रहा है। इस एक्सप्रेसवे में सड़क की दोनों तरफ न्यूनतम तीन लेन सर्विस रोड हैं, जो 16 लेन एक्सेस कंट्रोल्ड राजमार्ग से जुड़ी हैं।

4 of 5
द्वारका एक्सप्रेसवे - फोटो : AMAR UJALA
द्वारका एक्सप्रेसवे 29 किलोमीटर लंबा है। इसमें से 19 किलोमीटर का हिस्सा हरियाणा में और शेष 10 किलोमीटर लंबा हिस्सा दिल्ली में। एक्सप्रेसवे पर चार बहुस्तरीय इंटरचेंज हैं। प्रमुख जंक्शनों पर सुरंग/अंडरपास, एट-ग्रेड रोड, एलीवेटेड फ्लाईओवर और फ्लाईओवर के ऊपर फ्लाईओवर बने हैं। इनमें भारत की सबसे लंबी (3.6 किलोमीटर) और सबसे चौड़ी (8 लेन) शहरी सड़क सुरंग का निर्माण शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द्वारका एक्सप्रेसवे - फोटो : AMAR UJALA
एक्सप्रेसवे के आसपास भारी मात्रा में वृक्षारोपण किया गया है। पूरे क्षेत्र 12,000 पेड़ लगाये गए हैं। सड़क यातायात और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के अनुसार, परियोजना इंजीनियरिंग का शानदार नमूना है। निर्माण में 34 मीटर चौड़ी आठ लेन की एकल पाए वाली सड़क शामिल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें