कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन के बीच डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली । शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत वंदे मातरम् के साथ हुई। सिद्धारमैया के बाद अब डीके शिवकुमार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता जी. परमेश्वर ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण ली। राज्यपाल ने दोनों नेताओं को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया
- फोटो : PTI/IANS
मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के अलावा मंत्रिपरिषद के विस्तार के तहत 12 अन्य नेताओं को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई जा रही है। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे डॉ. यतींद्र सिद्धारमैया का नाम भी शामिल है। सिद्धारमैया ने 28 मई को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
3 of 6
राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे
- फोटो : PTI/IANS
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी तथा कांग्रेस विधायक दल के नेता डीके शिवकुमार लोक भवन पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, भावी मुख्यमंत्री शिवकुमार और पूर्व गृह मंत्री जी परमेश्वर, खरगे व राहुल गांधी का बंगलूरू में स्वागत किया।
4 of 6
मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मां गौराम्मा
- फोटो : PTI/IANS
शपथ ग्रहण समारोह से पहले, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने वाले डीके शिवकुमार ने अपनी मां गौराम्मा का आशीर्वाद लिया था। शपथ ग्रहण से पहले शिवकुमार के इस पल से सभी को भावुक कुया और दल छू लिया।
विज्ञापन
5 of 6
पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा
- फोटो : PTI/IANS
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने बेंगलुरु में शपथ ग्रहण समारोह से पहले, पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के प्रमुख एच.डी. देवेगौड़ा के आवास पर हुई एक बैठक के दौरान उनसे आशीर्वाद लिया।
भाजपा के वरिष्ठ नेता बी.एस. येदियुरप्पा
- फोटो : PTI/IANS
कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख डी.के. शिवकुमार ने कई नेताओं को पूर्व प्रधानमंत्री को शपथ ग्रहण समहारो में बुलाया था। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता बी.एस. येदियुरप्पा को भी आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री शिवकुमार ने बी.एस.येदियुरप्पा के साथ बातचीत भी की।