फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zara Hatke: 5300 साल पुरानी ममी को लेकर वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला खुलासा, जानकर उड़ जाएंगे होश

Wed, 03 Jun 2026 05:35 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Zara Hatke: वैज्ञानिकों ने इटली के आल्प्स पर्वतों में करीब 5300 वर्ष पहले एक तीर के हमले में मारी गई ममी की कहानी  पहले से ही रहस्यी और रोमांच से भरी थी। अब वैज्ञानिकों ने इसके बारे में एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
5300 साल पुरानी ममी को लेकर वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला खुलासा, जानकर उड़ जाएंगे होश - फोटो : Adobe Stock
Zara Hatke: वैज्ञानिकों ने 5300 वर्ष पुरानी ममी को लेकर बेहद चौंकाने खुलासा खुलासा किया है। इस ममी की मौत इटली के आल्प्स पर्वतों में करीब 5300 वर्ष पहले एक तीर के हमले में हुई थी। इस ममी का नाम ओत्जी द आइसमैन है, जिसकी कहानी पहले से ही रहस्यी और रोमांच से भरी हुई थी। अब वैज्ञानिकों की नई खोज ने इसे और रोमांचक बना दिया है। शोधकर्ताओं ने पाया है कि यूरोप की सबसे प्रसिद्ध ममी के भीतर मौजूद प्रागैतिहासिक आंतों के बैक्टीरिया और ठंडे वातावरण में पनपने वाले यीस्ट आज भी चयापचय (मेटाबॉलिक) तौर पर सक्रिय हैं।

माइनस 6 डिग्री सेल्सियस तापमान वाला विशेष संरक्षण कक्ष इस ममी को समय के प्रभाव से बचाने के लिए बनाया गया था। लेकिन माइक्रोबायोम जर्नल (Microbiome Journal) में प्रकाशित एक नए अध्ययन के मुताबिक, ओत्जी के शरीर में मौजूद प्राचीन सूक्ष्मजीव न सिर्फ जीवित हैं, बल्कि लगातार खुद को नए वातावरण के अनुसार ढाल भी रहे हैं।

प्राचीन आंतों का रहस्य

इटली के यूरैक रिसर्च इंस्टीट्यूट (Eurac Research Institute) के प्रमुख शोधकर्ता मोहम्मद सरहान और उनकी टीम ने ममी की त्वचा, आंतरिक ऊतकों तथा पिघले बर्फीले पानी के नमूनों का विश्लेषण किया। इस अध्ययन में एक छिपे प्रागैतिहासिक सूक्ष्मजीवीय संसार का पता चला है। यह मानव इतिहास और स्वास्थ्य के विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करता है।
 
विज्ञापन

2 of 5
5300 साल पुरानी ममी को लेकर वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला खुलासा, जानकर उड़ जाएंगे होश - फोटो : Adobe Stock
ओत्जी ने आखिरी समय में क्या खाया था? 

वैज्ञानिकों को शोध में पता चला है कि सक्रिय आंत बैक्टीरिया ओत्जी के अंतिम भोजन से पूरी तरह मेल खाते हैं। उसके भोजन में अधिक वसा वाला जंगली मांस, प्राचीन अनाज और एक विषैला फर्न पौधा शामिल था।



 
विज्ञापन

3 of 5
5300 साल पुरानी ममी को लेकर वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला खुलासा, जानकर उड़ जाएंगे होश - फोटो : Adobe Stock
गायब हो चुका माइक्रोबायोम

शोधकर्ताओं ने रोम्बौत्सिया होमिनिस  (Romboutsia hominis) और क्लोस्ट्रिडियम मोनिफॉर्म (Clostridium moniliforme) जैसी दुर्लभ बैक्टीरिया प्रजातियों की पहचान की है। यह बैक्टीरिया आधुनिक शहरी आबादी में लगभग पूरी तरह समाप्त हो चुके हैं, लेकिन आज भी अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका की कुछ अलग-थलग पड़े जनजातीय समुदायों में मिलते हैं। 

Viral Video: अनोखे तरीके से आर्मी पायलट ने किया गर्लफ्रेंड के सामने अपने प्यार का इजहार, दिल छू लेगा वीडियो

4 of 5
5300 साल पुरानी ममी को लेकर वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला खुलासा, जानकर उड़ जाएंगे होश - फोटो : Adobe Stock
रसायन खाने वाला यीस्ट

सबसे हैरान करने वाला खुलासा यह हुआ है कि कुछ यीस्ट (सूक्ष्मजीव) आबादियां पिछले नौ वर्षों में और अधिक बढ़ गई हैं। ये असाधारण सूक्ष्मजीव संग्रहालय में ममी की सुरक्षा के लिए उपयोग किए जाने वाले फिनोल-आधारित कीटाणुनाशकों को ही भोजन के रूप में इस्तेमाल करना सीख गए हैं।

Red Ghost Sprites: हिमालय के ऊपर आसमान हो गया लाल, कैमरे में कैद हुआ दुर्लभ नजारा, तस्वीरें और वीडियो वायरल

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
5300 साल पुरानी ममी को लेकर वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला खुलासा, जानकर उड़ जाएंगे होश - फोटो : Adobe Stock

संरक्षण विशेषज्ञों के सामने नई चुनौती

यह अभूतपूर्व सूक्ष्मजीवीय क्षमता से पता चलता है कि ओत्जी की मृत्यु के साथ उसका माइक्रोबायोम पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ। लेकिन इसके साथ ही एक गंभीर सवाल खड़ा होता है कि अगर ये प्रागैतिहासिक जीव अत्यधिक ठंड में जीवित रह सकते हैं और आधुनिक कीटाणुनाशक रसायनों को पचा सकते हैं, तो दुनिया भर के संग्रहालय अपने बहुमूल्य प्राचीन अवशेषों को अंदर से धीरे-धीरे होने वाले जैविक क्षरण से कैसे बचाएंगे?

हालांकि, ताम्र युग के इस शिकारी की हत्या किसने की थी, यह रहस्य आज भी अनसुलझा है, लेकिन उसके शरीर में जीवित माइक्रोबायोम मानव स्वास्थ्य, रोगों के विकास और हमारे प्राचीन अतीत को समझने में मदद करेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें