फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवमय हुआ पूरा देश, मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

Mon, 04 Mar 2019 09:02 AM IST
रचना शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
महाशिवरात्री के मौके पर मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़ - फोटो : ANI
आज पूरा देश महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। भगवान भोलेनाथ को जल, बेलपत्र, फल आदि चढ़ाने और उनके दर्शनों के लिए सुबह से ही भक्त मंदिरों के बाहर खड़े हुए हैं। वैसे तो शिवरात्री हर महीने आती है लेकिन महाशिवरात्री साल में केवल एक बार आती है। इस दिन का महत्व ज्यादा इसलिए भी है क्योंकि कहा जाता है कि आज के ही दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। शिवभक्त इस दिन व्रत रखकर अपने आराध्य की पूजा करके उनसे आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। 

विज्ञापन

2 of 9
शिवखोरी मंदिर - फोटो : ANI
जम्मू कश्मीर के रियासी जिले के शिवखोरी मंदिर में महाशिवरात्री के मौके पर भगवान शिव का पूजन करने के लिए भक्त मंदिर पहुंचे। 
विज्ञापन

3 of 9
त्र्यंबकेश्वर महादेव - फोटो : ANI
महाराष्ट्र का नासिक में स्थित ज्योतिर्लिंग त्र्यंबकेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना करते भक्त।

4 of 9
शिवालय मंदिर - फोटो : ANI
छत्तीसगढ़ के रायपुर में महाशिवरात्री के मौके पर शिवालय मंदिर पहुंचे भक्तों ने बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

5 of 9
भीमशंकर महादेव - फोटो : ANI
महाशिवरात्री के मौके पर महाराष्ट्र के पुणे में स्थित ज्योतिर्लिंग भीमाशंकर की पूजा करते भक्त।
विज्ञापन

6 of 9
गौरी शंकर मंदिर - फोटो : ANI
दिल्ली में भी महाशिवरात्री की काफी धूम है। यहां के गौरी शंकर मंदिर में पूजा-अर्चना करते भक्त।
विज्ञापन

7 of 9
औगढ़नाथ मंदिर - फोटो : ANI
उत्तर प्रदेश के मेरठ में भगवान शिव के मंदिर औगढ़नाथ में पूजा करने के लिए लाइनों में खड़े भक्त।

8 of 9
दूधेश्वर नाथ मंदिर - फोटो : ANI
गाजियाबाद के श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर में महाशिवरात्री के मौके पर उमड़ी भक्तों की भीड़।
विज्ञापन

9 of 9
बाबुलनाथ मंदिर - फोटो : ANI
मुंबई के बाबुलनाथ मंदिर में भगवान शिव की पूजा करते भक्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें