नेपाल में दिवाली
- फोटो : Social media
नेपाल
भारत के पड़ोसी देश नेपाल में दीपावली को 'तिहाड़' के रूप में मनाया जाता है। पांच दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में पहले दिन गाय की पूजा, जबकि दूसरे दिन कुत्तों की पूजा की जाती है। वहीं, तीसरे दिन मिठाईयां बनाई जाती हैं, देवी-देवताओं की पूजा होती है और घरों को सजाया जाता है। इसके बाद चौथे दिन लोग यमराज की पूजा करते हैं, जबकि पांचवें दिन भैया दूज मनाया जाता है।