फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: डाकू गोप्पा ने तीन को गोलियों से भूना

Tue, 10 May 2016 07:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
लूटी गई राइफल वापस पाने के लिए डाकू गोप्पा से गुपचुप ढंग से मिलने गए तीन लोगों को गिरोह ने गोली से उड़ा दिया और इनके पास से 60 हजार की नगदी भी लूट ली। डकैतों को शक था कि ये लोग पुलिस को सूचना देकर आए हैं।
विज्ञापन

चित्रकूट: डाकू गोप्पा ने तीन को गोलियों से भूना

2 of 5
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
पुलिस ने मौके से मारे गए लोगों की बाइक, कारतूस के खोखे आदि सामान बरामद किया। इस मामले में पांच हजार के इनामी डाकू गोप्पा समेत तीन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतकों में दो मौसरे भाई थे। रविवार देर रात की यह घटना पहाड़ी थाना क्षेत्र के बरेठी मार्ग पर रैपुरवा बांध के पास हुई।
विज्ञापन

चित्रकूट: डाकू गोप्पा ने तीन को गोलियों से भूना

3 of 5
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
गोप्पा गैंग ने पिछली 26 अप्रैल को यहां के पहाड़ी थाना क्षेत्र के हरछठीपुरवा के पास फतेहपुर के किशुनपुर निवासी राजकिशोर शुक्ला की लाइसेंसी राइफल उनके पुत्र अनुज से लूट ली थी। राजकिशोर ने गोप्पा गैंग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

चित्रकूट: डाकू गोप्पा ने तीन को गोलियों से भूना

4 of 5
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
इसी राइफल को पाने के लिए उनके रिश्तेदार नहरा निवासी विनोद पांडेय (40) ने रविवार को लोढ़वारा के रामराज यादव उर्फ पप्पू (45) और कलवारा बुजुर्ग निवासी हरि यादव उर्फ  हरी नारायण (41) के साथ गुपचुप तरीके से डाकू गोप्पा गैंग से संपर्क साधा और उससे मिलने के लिए 60 हजार रुपये लेकर तय स्थान पर पहुंचे। यहां गैंग ने तीनों की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों में रामराज व हरिनारायण मौसेरे भाई थे। सोमवार सुबह रैपुरवा के ग्रामीणों ने बांध के पास तीन शव देखकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकूट: डाकू गोप्पा ने तीन को गोलियों से भूना

5 of 5
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
पुलिस अधीक्षक केके चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, सीओ सत्यवीर सिंह समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वॉयड की मदद से सबूत ढूंढने के प्रयास किए लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। घटनास्थल से पुलिस ने चार खोखे, बाइक, गुटखा, पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलें बरामद कीं। मृतक विनोद के साले अखिलेश की तहरीर पर डाकू गोप्पा समेत गैंग के मुन्ना व रजौआ समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अखिलेश ने ही पुलिस को सारा घटनाक्रम बताया। एसपी ने बताया कि हत्या डाकू रामगोपाल उर्फ गोप्पा गैंग ने ही की है। मारे गए लोगों के साथ कोई चौथा शख्स भी था, जो गैंग के साथ ही भाग निकला। इन लोगों ने लुटी राइफल पाने के लिए बगैर पुलिस की मदद लिए गैंग से संपर्क किया। इनकी यही भूल जानलेवा साबित हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें