फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमाल के कोहली के आगे 'चतुर' कप्तान की एक न चली

Tue, 10 May 2016 06:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
2016 का साल कप्तान विराट कोहली के लिए चमत्कारिक साबित हो रहा है। उनकी एक और करिश्माई पारी को 'चतुर' कप्तान धोनी भी नहीं रोक सके जिसके कारण उनकी टीम हार भी गई। कोहली इन दिनों खूब रन बना रहे हैं। राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने लाजवाब शतकीय पारी खेलकर अकेले ही अपनी टीम को बड़ी जीत दिला दी। साथ ही उनकी इस पारी ने कई नायाब मुकाम भी छू लिए हैं।
विज्ञापन

कमाल के कोहली के आगे 'चतुर' कप्तान धोनी की एक न चली

2 of 6
रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने साल 2016 में 21 मैचों की 20 पारियों में सिर्फ एक बार ही दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सके हैं। इस बीच उन्होंने 141.84 की स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाते हुए 2 शतक और 11 अर्धशतक भी ठोंकते हुए 1166 रन बना लिए हैं। इन 20 पारियों में वह 9 बार नाबाद भी रहे। साथ ही इस आईपीएल में वह 2 शतक और 4 अर्धशतक लगा चुके हैं।
विज्ञापन

कमाल के कोहली के आगे 'चतुर' कप्तान धोनी की एक न चली

3 of 6
आईपीएल में बतौर कप्तान 2 शतक लगाने वाले विराट कोहली अकेले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अपना पहला शतक 24 अप्रैल को गुजरात लायंस के खिलाफ नाबाद 100 रनों की पारी खेली थी। और अब उन्होंने पुणे के खिलाफ नाबाद 108 रनों की पारी खेली। टी-20 में अपने दोनों ही शतकीय पारियों में अविजित रहे। वैसे ओवरऑल दो शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों में ब्रेंडन मैकुलम, शेन वाटसन, डेविड वार्नर, एबी डीविलियर्स, एडम गिलक्रिस्ट और वीरेंद्र सहवाग शामिल हैं।

कमाल के कोहली के आगे 'चतुर' कप्तान धोनी की एक न चली

4 of 6
करिश्माई बल्लेबाज विराट कोहली ने इस शतकीय पारी के दम पर एक ऐसा मुकाम छू लिया है जिसकी उम्मीद शायद उन्हें भी नहीं थी। उन्होंने महज 8 मैचों में आईपीएल में 500 रन बना लिए हैं। कोहली ने अपनी ही टीम के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ा जिन्होंने 2011 में 9 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। आईपीएल में सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड गेल के नाम है जिन्होंने कुल पांच शतक जड़े हैं।
विज्ञापन

कमाल के कोहली के आगे 'चतुर' कप्तान धोनी की एक न चली

5 of 6
कोहली (6001) का बल्ला इस समय खूब चल रहा है रन भी जमकर बटोर रहे हैं। इसी की बदौलत वह टी-20 के एक खास क्लब में शामिल हो गए हैं। फटाफट खेल में वह 6 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले दुनिया के सातवें और भारत के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह मुकाम छूने वाले अन्य भारतीय क्रिकेटर हैं सुरेश रैना (6199 रन) और रोहित शर्मा (6013 रन)।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमाल के कोहली के आगे 'चतुर' कप्तान धोनी की एक न चली

6 of 6
यह उनकी कप्तानी पारी का ही कमाल था जिसकी बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) ने 190 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल करने का रिकॉर्ड बना दिया। आईपीएल में 18 बार 190 से ज्यादा के लक्ष्य को हासिल किया गया है जिसमें पांचवीं बार बंगलुरू के मैदान पर हासिल हुआ। जो अपने आप में रिकॉर्ड है। इसके बाद चेन्नई, हैदराबाद और मोहाली में 2-2 बार बड़े लक्ष्य हासिल किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें