फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह था देश का सबसे भीषण अग्निकांड, 258 बच्चों सहित 442 लोगों की हुई थी मौत

Sun, 08 Dec 2019 11:51 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
दिल्ली के अनाजमंडी इलाके में रविवार तड़के लगी भीषण आग में अब तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि संकरी गलियों में स्थित पैकेजिंग और बैग बनाने वाली फैक्ट्री में शार्ट सर्किट होने से आग लगी। दिल्ली पुलिस के अनुसार, इनमें से अधिकतर लोगों की मौत दम घुटने से हुई है। मरने वाले अधिकतर लोग यूपी और बिहार के बताए जा रहे हैं।  

विज्ञापन

2 of 8
डबवाली अग्निकांड - फोटो : Social media
इस अग्निकांड ने आज से 24 साल पहले हरियाणा के उस घटना की याद दिला दी जिसमें 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।  मरने वालों में 250 से ज्यादा बच्चे शामिल थे।
विज्ञापन

3 of 8
डबवाली अग्निकांड - फोटो : Social media
23 दिसंबर 1995 को हरियाणा से सिरसा जिले में स्थित डबवाली के डीएवी स्कूल के वार्षिकोत्सव में पंडाल में आग लगने से स्कूली बच्चों समेत 442 लोगों की मौत हो गई थी। 

4 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
इस हादसे में तत्कालीन डीएसपी अनिल राव की बेटी की भी मौत हो गई थी। शवों के अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट भी छोटा पड़ गया था। 
विज्ञापन

5 of 8
आग को बुझाता दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला
एक मैरिज पैलेस में आयोजित वार्षिक उत्सव के दौरान पंडाल के गेट पर शॉर्ट सर्किट हुआ और चंद मिनटों में आग ने पूरे पंडाल को अपनी चपेट में ले लिया। 
विज्ञापन

6 of 8
भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
पंडाल के पास ही खाना बनाने के लिए गैस सिलेंडर रखे थे, जो आग से जल उठे। बिजली के तारों ने भी आग पकड़ ली। पास रखे जनरेटर में भी डीजल होने के कारण आग और भड़क गई। 
विज्ञापन

7 of 8
आग - फोटो : अमर उजाला
पंडाल के ऊपर तिरपाल की छत बिछाई गई थी। तिरपाल की पॉलिथीन में आग लग जाने से वो पिघलती हुई लोगों पर गिरी और देखते ही देखते लाशों का ढेर बिछ गया। 
विज्ञापन

8 of 8
आग - फोटो : अमर उजाला
यह अब तक देश का सबसे बड़ा अग्निकांड है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें