सायरस मिस्त्री की कार
- फोटो : सोशल मीडिया
घटना के समय उनकी गाड़ी की स्पीड बेहद तेज थी, जिसके बाद डिवाइडर से उनकी कार टकरा गई। कहा ये भी जा रहा है कि घटना के समय ड्राइवर गाड़ी चला रहा था और उस समय गाड़ी में चार लोग सवार थे।
राजमार्गों पर गति सीमा नीति को सख्ती से लागू हो: पवार
राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा कि सायरस मिस्त्री की सड़क दुर्घटना में मौत स्तब्ध करने वाली है। साथ ही उन्होंने राजमार्गों पर गति सीमा नीति को सख्ती से लागू करने की अपील की। उन्होंने मिस्त्री के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ साल में सड़कों की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। तेज गति से वाहन चलाना आजकल आम बात होती जा रही है। इसके लिए बनी नीति सख्ती से लागू किया जाना चाहिए।