फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyrus Mistry Family: दादा-पिता अरबपति, टाटा परिवार से है ये रिश्ता, जानें सायरस मिस्त्री के परिवार को

Sun, 04 Sep 2022 06:37 PM IST
हिमांशु मिश्रा स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

54 साल के सायरस मिस्त्री के दादा और पिता भी अरबपति रहे हैं। इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि मुंबई में बने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और होटल ताज जैसी बड़ी इमारतें भी मिस्त्री परिवार ने ही बनवाई है।
विज्ञापन
1 of 7
मिस्त्री परिवार - फोटो : अमर उजाला
देश के बड़े उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री का निधन हो गया है। खबर के मुताबिक, उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें उनकी मौत हो गई। ये हादसा मुंबई के पास पालघर में हुआ। घटना आज दोपहर करीब तीन बजे की है। घटना के समय उनकी गाड़ी की स्पीड बेहद तेज थी। कहा ये भी जा रहा है कि घटना के समय ड्राइवर गाड़ी चला रहा था और उस समय गाड़ी में चार लोग सवार थे। 

54 साल के सायरस मिस्त्री के दादा और पिता भी अरबपति रहे हैं। इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि मुंबई में बने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और होटल ताज जैसी बड़ी इमारतें भी मिस्त्री परिवार ने ही बनवाई है।

ऐसे में आज हम आपको सायरस मिस्त्री के परिवार के बारे में सबकुछ बताएंगे। कैसे सायरस मिस्त्री आगे बढ़े और अब उनके परिवार में कौन क्या-क्या करता है? 
 
विज्ञापन

2 of 7
सायरस मिस्त्री के पिता पलोनजी मिस्त्री - फोटो : अमर उजाला
दादा-पिता ने खड़ी की कंपनी
सायरस मिस्त्री के दादा शपूरजी मिस्त्री थे। शपूरजी ने कंस्ट्रक्शन की बड़ी कंपनी खड़ी की थी। उनकी कंपनी ने ही मुंबई स्थित रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और होटल ताज का निर्माण करवाया था। शपूरजी के बेटे पलोनजी मिस्त्री हुए। पलोनजी ने पिता के व्यवसाय को आगे बढ़ाया। पलोनजी के दो बेटे हुए। बड़े का नाम शपूर पलोनजी मिस्त्री पड़ा और दूसरे सायरस मिस्त्री हुए। दो बेटियां भी हुईं। लैला और अल्लू। सायरस का जन्म मुंबई में चार जुलाई 1968 को हुआ था। सायरस ने लंदन बिजनेस स्कूल और इंपीरियल कॉलेज से पढ़ाई की थी। सायरस मिस्त्री के पास आयरिश नागरिकता थी।
 
विज्ञापन

3 of 7
पिता के साथ शपूर पलोनजी मिस्त्री - फोटो : अमर उजाला
भाई ने पहले संभाला बिजनेस 
सायरस मिस्त्री के बड़े भाई शापूर पलोनजी मिस्त्री ने पहले परिवार का व्यवसाय संभाला। उन्होंने शापूरजी ग्रुप की कई कंपनियों को संभाला। आज भी वह शापूरजी पलोनजी ग्रुप के मुखिया हैं। 
 

4 of 7
नोएल टाटा और रतन टाटा। नोएल की शादी सायरस मिस्त्री की बहन से हुई है। - फोटो : अमर उजाला
बहन की शादी टाटा परिवार में हुई थी
सायरस की दो बहनें हैं। लैला और अल्लू। अल्लू की शादी टाटा ग्रुप के संस्थापक रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा से हुई। इसी के साथ मिस्त्री परिवार का पारिवारिक रिश्ता भी टाटा ग्रुप के साथ हो गया। हालांकि, दोनों परिवार के बीच व्यापारिक दोस्ती काफी पहले से थी। 
 
विज्ञापन

5 of 7
सायरस मिस्त्री - फोटो : अमर उजाला
सायरस मिस्त्री ऐसे आगे बढ़े
1991 में पढ़ाई पूरी करने के बाद सायरस भी पिता के व्यापार में उतर गए। वह शापूरजी पलोनजी एंड कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर रहे। मिस्त्री की कंपनी ने टाटा ग्रुप में करीब 18.5 फीसदी हिस्सेदारी खरीद रखी थी। ऐसे में 2006 में सायरस बतौर बोर्ड मेंबर के टाटा एंड संस ग्रुप में शामिल हुए। उसी दौरान उनके पिता यानी पालोनजी मिस्त्री ने रिटायरमेंट लिया था। इसके पहले 1990 से 2009 तक वह टाटा एलेक्सी के डायरेक्टर भी रहे। वहीं, 2006 तक टाटा पॉवर कॉरपोरेशन के निदेशक भी रहे। 
 
विज्ञापन

6 of 7
रतन टाटा और सायरस मिस्त्री - फोटो : अमर उजाला
2013 में टाटा संस के चेयरमैन बने
टाटा संस ने 2013 में सायरस मिस्त्री को चेयरमैन बनाया। इसके साथ वह टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा कंसल्टेंसी, टाटा पॉवर, टाटा टेलीसर्विसेज, इंडियन होटल्स, टाटा ग्लोबल बेवरेज, टाटा केमिकल्स के भी चेयरमैन बन गए। 2016 में सायरस मिस्त्री और टाटा ग्रुप के बीच अनबन शुरू हुई। तब टाटा संस के बोर्ड ने सायरस मिस्त्री को चेयरमैन पद से हटा दिया। इसके बाद ये मामला नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल में चला गया। पहले तो ट्रिब्यूनल ने टाटा संस के फैसले को  सही ठहराया। हालांकि, बाद में सायरस ने फिर अपील दायर की। 2019 में इस मामले में फैसला आया और तब ट्रिब्यूनल का फैसला सायरस के पक्ष में आया। ट्रिब्यूनल ने टाटा संस के नए चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन की नियुक्ति को अवैध बताया। ट्रिब्यूनल के इस फैसले के खिलाफ टाटा संस ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हालांकि, बाद में सायरस ने एलान कर दिया कि वह टाटा संस के दोबारा चेयरमैन नहीं बनेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पत्नी और बच्चों के साथ सायरस मिस्त्री - फोटो : अमर उजाला
सायरस मिस्त्री के परिवार में कौन-कौन? 
सायरस मिस्त्री की शादी बॉम्बे हाईकोर्ट के जज रहे जस्टिस एमसी छागला की बेटी रोहिका छागला से हुई। एमसी छागला केंद्रीय मंत्री भी रहे। रोहिका और सायरस मिस्त्री के दो बेटे हैं। फिरोज मिस्त्री और जहान मिस्त्री।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें