फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: 30 राज्यों के 548 जिलों में लॉकडाउन, तस्वीरों में देखें क्या है आज का हाल

Tue, 24 Mar 2020 03:56 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
Coronavirus Effect - फोटो : ANI
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले धीरे-धीरे बढ़ते ही जा रहे हैं। देशभर में अबतक इस वायरस से नौ लोगों की जान जा चुकी है। वहीं संक्रमित लोगों की संख्या 498 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने 478 मामले होने की पुष्टि की है जिनमें से 40 रोगी विदेशी हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए 30 राज्यों के 548 जिलों में लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। जबकि दिल्ली समेत चार राज्यों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। रविवार को जनता कर्फ्यू के बाद सोमवार को लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। आज लॉकडाउन का दूसरा दिन है। तस्वीरों में देखें क्या है हाल...

विज्ञापन

2 of 9
- फोटो : ANI
पंजाब में लॉकडाउन के दौरान लापरवाही बरतने पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य के 22 जिलों में कर्फ्यू लगा दिया है। मंगलवार सुबह अमृतसर में लोग जरूरी सामान खरीदने के लिए घरों से बाहर निकले। दुध की दुकान पर एक खरीददार ने कहा कि सरकार ने कोरोना वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए सही कदम उठाया है, लेकिन सरकार को उस समय को बताना होगा जब आवश्यक सामान बेचने वाली दुकानें खुली रहेंगी।
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : ANI
दिल्ली में भी कोरोना वायरस के प्रसार को देखते हुए कर्फ्यू लगा दिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से इसका सख्ती से पालन करने की अपील की है। वहीं शहर में पूर्ण लॉकडाउन के बीच यातायात की आवाजाही की जांच के लिए दिल्ली-कापसहेड़ा सीमा के पास बैरियर लगाए गए हैं।

4 of 9
Coronavirus Effect - फोटो : ANI
यह तस्वीर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की है। जहां मंगलवार सुबह लॉकडाउन के बीच लोग सब्जी और अन्य जरूरी सामान खरीदने के लिए बाहर निकले।
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : ANI
दिल्ली में लॉकडाउन के दूसरे दिन शाहीन बाग के धरनास्थल को पुलिस ने पूरी तरह खाली करा दिया है। दक्षिण पूर्वी जिले के डीसीपी ने बताया कि मंगलवार सुबह वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों से धरनास्थल को खाली करने की अपील की गई, लेकिन वे नहीं माने। ऐसे में उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

6 of 9
Gujarat under lockdown - फोटो : ANI
यह तस्वीर गुजरात के अहमदाबाद की है जहां कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर 31 मार्च तक लॉकडाउन कर दिया गया है। सड़कें पूरी तरह सुनी पड़ी हैं। सरकार ने राज्य की सभी सीमाओं को भी सील कर दिया है।
विज्ञापन

7 of 9
lockdown mumbai - फोटो : ANI
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का कहर सबसे ज्यादा है। इसलिए यहां कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसके बावजूद लोग इसका उल्लंघर कर रहे हैं। नागपुर में पुलिस ने उल्लंघन करने वालों को बीच सड़क पर उठक बैठक कराई और चेतावनी देकर छोड़ दिया।
 

8 of 9
Assam CM Sarbananda Sonowal - फोटो : ANI
असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को राज्य विधानसभा में प्रवेश करने से पहले कोरोना वायरस के लिए स्क्रीन किया गया। राज्य में मंगलवार शाम 6 बजे से 31 मार्च तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है। हालांकि राज्य में अब तक कोई भी कोरोना वायरस का पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : ANI
लॉकडाउन के बावजूद दिल्ली के दरियागंज में सब्जी मार्केट में लॉकडाउन का कोई असर नहीं दिखा। यहां खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें