कोरोना वायरस (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : PTI
कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश में होली से पहले योगी सरकार ने कुछ निर्देश जारी किए हैं। दिशानिर्देश के मुताबिक, बिना पूर्व अनुमति के कोई जुलूस नहीं निकाल सकता है। वहीं 60 वर्ष से अधिक और 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को किसी भी प्रकार के सार्वजनिक उत्सव में भाग लेने की अनुमति नहीं है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, देश में 23 मार्च तक कोरोना वायरस के लिए कुल 23,64,38,861 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 10,25,628 सैंपल मंगलवार यानी कल टेस्ट किए गए।