फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निसान कार ऑफर: Nissan Kicks कॉम्पैक्ट एसयूवी पर 95,000 रुपये का फायदा, ऑफर खत्म होने में कुछ ही दिन बचे

Wed, 24 Mar 2021 07:41 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Nissan Kicks
ऑटोमोबाइल बाजार में वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच Nissan India (निसान इंडिया) की नई कार खरीदने वालों के लिए डिस्काउंट की राहत देने वाली खबर भी है। जापान की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी इस महीने अपनी Kicks एसूयवी पर आकर्षक ऑफर और फायदे दे रही है। कॉम्पैक्ट एसयूवी के नए खरीदारों को लुभाने के लिए मार्च 2021 में कंपनी अपनी Nissan Kicks (निसान किक्स) एसयूवी की खरीद पर 95,000 रुपये तक के फायदे दे रही है। कंपनी के ऑफर में नकद छूट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बेनिफिट्स जैसे कई फायदे मिल रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Nissan Kicks XE - फोटो : Nissan
क्या है ऑफर
Nissan Kicks कॉम्पैक्ट एसयूवी को मार्च के महीने में खरीदने पर पर कार निर्माता कुल 95,000 रुपये तक के फायदे दे रही है। इस ऑफर के तहत 25,000 रुपये की नगद छूट, 50,000 का एक्सचेंज बोनस और 20,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है। बता दें कि लॉयल्टी बोनस सिर्फ एक अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस के रूप में दिया जा रहा है। इसके साथ ही एक्सचेंज बेनिफिट का लाभ सिर्फ एनआईसी-सक्षम डीलरशिप पर ही उठाया जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Nissan KICKS
कीमत और फायदा
 
निसान किक्स एसयूवी पर कुल फायदा 95,000 रुपये
कैश डिस्काउंट 25,000 रुपये
एक्सचेंज बोनस 50,000 रुपये
लॉयल्टी बोनस 20,000 रुपये


Nissan Kicks की एक्स-शोरूम कीमत 9.49 लाख रुपये से शुरू होती है जो 14.14 लाख रुपये तक जाती है। 

4 of 5
Nissan Kicks
Nissan Kicks कॉम्पैक्ट एसयूवी को खरीदेन के इच्छुक ग्राहक इस बात पर विशेष रूप से ध्यान दें कि यह ऑफर सिर्फ 31 मार्च तक ही उपलब्ध हैं। कंपनी की ऑफर के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क करें। ऑफर देश के अलग-अलग हिस्सों में डिलरशिप के आधार पर अलग हो सकते हैं। इसके अलावा निसान इंडिया ने इन फायदों में सभी सरकारी / पीएसबी / पीएसयू कर्मचारियों के लिए एलटीसी ऑफर भी शामिल किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Nissan Magnite SUV - फोटो : Nissan
निसान अपनी हाल में लॉन्च की गई एसयूवी Nissan Magnite (निसान मैग्नाइट) या Nissan GT-R (निसान जीटी-आर) पर कोई ऑफर नहीं दे रही। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें