फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress President Poll: सोनिया, राहुल-प्रियंका ने किया मतदान, तस्वीरों में देखें कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव

Mon, 17 Oct 2022 05:37 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Congress Presidential Poll - फोटो : Amar Ujala
Congress President Election: कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को मतदान हुआ। वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर इस चुनावी मुकाबले में आमने-सामने हैं। 22 साल बाद हो रहे चुनाव के नतीजे 19 अक्तूबर को आएंगे। 9,000 से अधिक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के प्रतिनिधियों ने गुप्त मतदान में पार्टी प्रमुख को चुनने के लिए मतदान किया। पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार चुनावी मुकाबले में एआईसीसी मुख्यालय और देश भर के 68 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ।
विज्ञापन

2 of 6
मनमोहन सिंह - फोटो : Amar Ujala
कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी मतदान किया।
विज्ञापन

3 of 6
मतदान करते पी चिदंबरम व जयराम रमेश - फोटो : ANI
कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव में करीब 9500 डेलीगेट ने मतदान किया, लगभग 96 प्रतिशत मतदान हुआ।

4 of 6
शशि थरूर। - फोटो : ANI
कांग्रेस अध्यक्ष पद के उमीदवार और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने भी मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

5 of 6
प्रिया दत्त। - फोटो : ANI
कांग्रेस की पूर्व सांसद प्रिया दत्त ने मुंबई में पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए वोट डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राजीव शुक्ला-सचिन पायलट। - फोटो : ANI
कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला और सचिन पायलट ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें