फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: राहुल गांधी का कर्नाटक दौरा, श्रृंगेरी के बाद अब चामुंडेश्वरी के आगे टेका माथा

Sat, 24 Mar 2018 04:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
1 of 8
राहुल गांधी
इस साल कर्नाटक में चुनाव होने वाले हैं इसके चलते राहुल गांधी लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं। वह लगातार मंदिर, मठ और मजारों के दर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज वह मैसूर के चामुंडेश्वरी मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। 
विज्ञापन

2 of 8
राहुल गांधी
इस दौरान उनके साथ कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया। जहां उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने एक बार फिर नोटबंदी को बहुत बड़ी गलती बताया है।
विज्ञापन

3 of 8
राहुल गांधी
उन्होंने कहा यह नहीं की जानी चाहिए थी। जीएसटी और नोटबंदी ने देश को बहुत नुकसान पहुंचाया है। इसका सीधा असर भारतीय अर्थव्यवस्था और रोजगार पर पड़ा है। उन्होंने कहा कि हम एक अर्थव्यवस्था के रूप में बहुत अच्छे तरीके से आगे बढ़ रहे हैं। 

 

4 of 8
राहुल गांधी
इसके बावजूद भी हम देश में रोजगार पैदा नहीं कर पा रहे हैं। इसका क्या कारण हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक के घोटाले का आरोपी नीरव मोदी देश का 22 हजार करोड़ रुपए लेकर विदेश भाग गया है। लेकिन हमारी सरकार हाथ पर हाथ रखकर बैठी है।  
विज्ञापन

5 of 8
राहुल गांधी
बता दें कि राज्य में 224 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए प्रचार तेजी पकड़ता जा रहा है। इसके लिए कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के नेता राज्य का दौरा कर रहे हैं। एक तरफ कांग्रेस राज्य में अपनी सत्ता बचाने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन

6 of 8
राहुल गांधी
वहीं दूसरी तरफ भाजपा दक्षिण में पहला राज्य फतह करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने साल 2013 में भाजपा से सत्ता छीन ली थी।
विज्ञापन

7 of 8
राहुल गांधी
राहुल ने इससे पहले बुधवार को भाजपा प्रभावी माने जाने वाले तटीय उडुपी और दक्षिण कन्नड़ जिलों का दौरा किया था। राहुल गांधी ने यहां जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा था कि वे सत्ता के लिए कुछ भी करेंगे। 

 
विज्ञापन

8 of 8
राहुल गांधी
मोदी जी आएंगे और बार- बार झूठ बोलेंगे। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि मेघालय, मणिपुर और अरुणाचल में उन्होंने पैसे का इस्तेमाल कर सरकारें बनाई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें