फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने नौ कन्याओं के पांव पखारने के बाद अपने हाथों से कराया भोजन

Thu, 18 Oct 2018 02:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 9
CM yogi adityanath
नवरात्र की नवमी के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर साल की भांति इस साल भी गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर में पूरे विधि-विधान से पूजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नौ कन्याओं को खुद अपने हाथ से खाना खिलाया। करीब एक घंटे तक चली इस पूजा प्रक्रिया में योगी आदित्यनाथ ने सभी कन्याओं को टीका लगाया। 
विज्ञापन

2 of 9
CM yogi adityanath
सबसे पहले उन्होंने निर्धारित समयानुसार दोपहर 12 बजे कन्याओं के पांव पखारने का काम किया। सभी को टीका लगाकर चुनरी ओढ़ाई। साथ ही आरती भी की। 
विज्ञापन

3 of 9
CM yogi adityanath
इस दौरान बच्चियां भी काफी खुश दिखाई दीं। सभी कन्याओं ने भी विधि-विधान से पूजा कराई। पूजन के बाद कन्याओं को भोजन खिलाने का कार्यक्रम शुरू हुआ। योगी आदित्यनाथ ने खुद कन्याओं के पास जाकर खाना परोसा। 

4 of 9
CM yogi adityanath
इसके बाद सीएम आदित्यनाथ ने सभी कन्याओं को दक्षिणा दी। कन्याओं की सम्मानजनक विदाई करने के बाद नवमी की पारंपरिक कन्या पूजन प्रक्रिया सम्पन्न हुई।    
विज्ञापन

5 of 9
CM yogi adityanath
पूजा प्रक्रिया के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सनातन हिंदू धर्म में कुंवारी कन्याओं का पूजन मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का पूजन है। 
विज्ञापन

6 of 9
CM yogi adityanath
उन्होंने कहा कि कन्या पूजन अध्यात्मिक शक्ति के साथ-साथ सामाजिक एकता से राष्ट्र को मजबूत करने का अवसर है। इसे सभी को समझना होगा। 
विज्ञापन

7 of 9
CM yogi adityanath
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बेटियों का समाज में महत्वपूर्ण स्थान है। उनके साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। जिस समाज में बेटियों का सम्मान होगा वह समाज ही आगे बढ़ेगा। 

8 of 9
CM yogi adityanath

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं चला रही हैं। इन योजनाओं का मकसद महिलाओं के प्रति भेदभाव और असुरक्षा के माहौल को खत्म करना है। 
विज्ञापन

9 of 9
CM yogi adityanath
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर सभी परिवार महिला सुरक्षा के लिए संकल्पित हो जाएं तो महिला अपराध की घटनाएं अपने आप ही खत्म हो जाएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें