सूखे से जूझ रहे बुंदेलखंड में केन्द्र द्वारा पानी लेकर भेजी गई ट्रेन को बेशक प्रदेश सरकार ने लेने से मना कर दिया हो लेकिन शनिवार को जब सीएम अखिलेश यादव प्रधानमंत्री मोदी से मिले तो कुछ इस अंदाज में।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : PIB
प्रधानमंत्री द्वारा सूखा प्रभावित राज्यों की समीक्षा बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पीएम मोदी से मुलाकात की। केन्द्र द्वारा भेजे गए पानी के टैंकर लेने से इंकार करने के बाद दोनों सरकारों में तल्खी की खबरों के बीच यूपी के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को देखते ही हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। इस पर पीएम ने मुस्कराकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : PIB
बैठक के दौरान अखिलेश ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया कि राज्य के 55 जिले सूखे की मार से जूझ रहे हैं, वहां पानी पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार को संसाधनों की जरूरत है। इसके लिए उन्हें ट्रेन और टैंकर की जरूरत है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अखिलेश ने सूखा प्रभावित जिलों में राहत पहुंचाने के लिए केन्द्र से 10600 करोड़ रुपये के पैकेज की मांग की है।
4 of 5
- फोटो : ANI
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए अखिलेश ने कहा हमने प्रधानमंत्री को सारी स्थिति से अवगत करा दिया है। हमने उन्हें बताया कि सूखे की आशंका को देखते हुए हमने पहले से ही इससे निपटने के इंतजाम शुरू कर दिए थे। इसलिए हालात इतने विकट नहीं हो पाए। अखिलेश ने बताया कि प्रधानमंत्री से टैंकरों के बारे में बात हुई जल्द ही वह मुहैया करा दिए जाएंगे तो सूखा प्रभावित इलाकों में पानी पहुंचाने की व्यवस्था हो सकेगी।
बुंदेलखंड में केंद्र द्वारा भेजी गई पानी की ट्रेन को वापिस करने के सवाल पर उनका कहना था कि बुंदेलखंड में पानी की कमी नहीं है बस उसे पहुंचाने की व्यवस्था करनी है। राज्य में भूख से मौत की खबर पर अखिलेश ने मीडिया से ही सवाल करते हुए कहा इसकी बेहतर जानकारी तो आप ही दे सकते हैं, मैं इस बारे में कुछ नहीं बता पाऊंगा।