आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय चीन दौरे का दूसरा दिन है। इस दौरान उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ ईस्ट लेक के पास वॉक की और साथ में नौका विहार किया। वुहान चीन का एक प्रसिद्ध शहर है। मोदी कभी भी चीन के मध्य में नहीं गए थे इसलिए उन्हें वुहान शहर में आमंत्रित किया गया है। शुक्रवार को दोनों शीर्ष नेताओं ने कई दौर की बातचीत में भारत-चीन के संबंधों को मजबूत करने और अपने लोगों के साथ ही दुनिया को फायदा पहुंचाने के लिए साथ काम करने जैसे मुद्दों पर विचार साझा किए थे।
विज्ञापन
2 of 6
मोदी-जिनपिंग
पीएम मोदी और शी जिनपिंग ने ईस्ट लेक के पास मॉर्निंग वॉक की। । दोनों शीर्ष नेताओं के बीच 2014 में अनौपचारिक बातचीत की शुरुआत हुई थी। तब पीएम मोदी ने गुजरात के साबरमती आश्रम में जिनपिंग का स्वागत किया था। इसके बाद दर्जनों अंतरराष्ट्रीय बैठकों के दौरान दोनों की मुलाकात हो चुकी है।
विज्ञापन
3 of 6
मोदी-जिनपिंग
नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग ने वुहान के एक कार्यक्रम में 80 के दशक के बॉलीवुड गाने तू, तू है वही का आनंद लिया। एक-दूसरे के साथ समय बिताने के दौरान राष्ट्रपति जिनपिंग ने मोदी को हुबेई म्यूजियम में जेंग संस्कृति के अवशेषों और खजानों से जुड़ी मार्किस यी की प्रदर्शनी दिखाई। म्यूजियम में बड़ी संख्या में चीन के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक अवशेषों को संजोया गया है।
4 of 6
मोदी-जिनपिंग
मॉर्निंग वॉक के बाद मोदी और जिनपिंग ने चाय पर चर्चा की। बातचीत में दोनों नेताओं ने आतंकवाद की आलोचना की है। दोनों ही देश पीपल-टू-पीपल संबंधों को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे। आज भारत और चीन एक-दूसरे को अपनी भाषा की फिल्में दिखाएंगे।
विज्ञापन
5 of 6
मोदी-जिनपिंग
वुहान की ईस्ट लेक के नजारों को देखते हुए चीनी राष्ट्रपति और भारतीय प्रधानमंत्री मोदी। शी जिनपिंग ने कहा- जैसे चीन की यांगजी नदी और भारत की गंगा नदी हमेशा से आगे बढ़ रही हैं, वैसे ही दोनों देशों की दोस्ती भी लगातार बढ़ती रहनी चाहिए। दोनों देशों ने संबंधों को पिछले पांच साल में मजबूत किया है। साथ ही सहयोग के मामले में सकारात्मक प्रगति की है।
वुहान की ईस्ट लेक पर बने बोट हाउस में चाय की चुस्कियों के साथ बातचीत करते मोदी और जिनपिंग। मोदी और जिनपिंग में 4 दौर की बातचीत हुई। भारत और चीन शांतिपूर्ण रिश्तों पर जोर देंगे। सीमा पर शांति के लिए दोनों ही देश प्रतिबद्ध हैं। दोनों देशों के बीच सकारात्मक बातचीत हुई है।