फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन ने बनाई खास ‘उड़नतश्तरी’, रडार को भी दे सकती है चकमा, तस्वीरें देखकर दुनिया हुई हैरान

Wed, 16 Oct 2019 07:16 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
china UFO helicopter Great White Shark - फोटो : Global Times
हाल ही में चीन के तियांजिन प्रांत में पांचवा चाइना हेलीकॉप्टर एक्सपोजिशन आयोजित किया गया था। इस आयोजन में चीन ने भविष्य के कई कांसेप्ट एविएशन प्रोडक्ट्स की झलक सार्वजनिक तौर पर पेश की। वहीं इसमें सबसे ज्यादा चर्चा चीन ने उड़नतश्तरी की हुई। चीन ने अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट यानी यूएफओ का प्रोटोटाइप बनाया है, जो दिखने में उड़नतश्तरी जैसा लगता है।
Trending Videos
विज्ञापन

नाम है सुपर ग्रेट व्हाइट शार्क

2 of 5
china UFO helicopter Great White Shark design - फोटो : Social Media
असल में चीन की यह उड़नतश्तरी एक हमलावर हेलीकॉप्टर है और अभी इसका प्रोटोटाइप तैयार किया गया है। चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक यह प्रोटोटाइप मॉडल 2020 में उड़ान भरेगा। यूएफओ की तरह दिखने वाले इस हमलावर हेलीकॉप्टर का नाम सुपर ग्रेट व्हाइट शार्क रखा है।
 
विज्ञापन

बीच में है कॉकपिट

3 of 5
china UFO helicopter Great White Shark Cockpit - फोटो : Social Media
7.6 मीटर (25 फीट) लंबे और 2.85 मीटर (10 फीट) चौड़े इस हेलीकॉप्टर में ब्लैंडेड विंड बॉडी डिजाइन दिया गया है, वहीं इसके चारों तरफ एक गोल घेरा दिया गया है और इसका कॉकपिट बीच में है। मिली जानकारी के मुताबिक इसकी रिंग के अंदर 4.9 मीटर डायामीटर का कोएक्सल रोटर सिस्टम दिया गया है। चीन का दावा है कि यह सैन्य हेलीकॉप्टर है, जिसका इस्तेमाल भविष्य में युद्ध के मैदानों में किया जाएगा।

टॉप स्पीड 650 किमी प्रति घंटा

4 of 5
china UFO helicopte - फोटो : 9News
इस हेलीकॉप्टर में दो टर्बोजेट इंजन लगाए गए हैं, जो स्पीड देने में मदद करेंगे। इसके कॉकपिट में दो पायलट बैठ सकते हैं। वहीं इसका वजन 6,000 किग्रा है और इसकी टॉप स्पीड 650 किमी प्रति घंटा है। इसका क्लाइंब रेट 16.5 मीटर प्रति सेकंड है। ये केवल 18 हजार फुट की ऊंचाई तक ही उड़ सकता है। वहीं कंपनी ने इसे स्टील्थ यानी रडार की नजरों से बचाने के लिए खास कोटिंग की गई है।       
 
विज्ञापन
विज्ञापन

1950 में अमेरिका कर चुका है टेस्टिंग

5 of 5
US AvroCar UFO - फोटो : Social Media
खबरों के मुताबिक चीन की यह यूएफओ भी अमेरिकी एएच-64 अपाचे, सीएच-53 सी स्टालिन और रूस के केए-52 और एमआई-26 कॉप्टर्स की नकल है। इससे पहले 1950 में अमेरिकी कंपनी एवी रो ने कुछ ऐसा ही दिखने वाला एयरक्राफ्ट बनाया था, जिसकी टेस्टिंग अमेरिकी सेना ने की थी। लेकिन टेस्ट के दौरान अधिकतम 56 किमी प्रति घंटा की रफ्तार ही पकड़ पाया।      
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें