1 फरवरी को संसद में बजट पेश होने से पहले रविवार को केंद्र ने सर्वदलीय बैठक बुलाई। बैठक के बाद सभी नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के घर पर डिनर किया। इस दौरान पीएम मोदी सहित केंद्र सरकार और विपक्ष के कई बड़े नेता शामिल हुए।
बैठक के बाद पीएम नरेंद्र मोदी के साथ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, संसदीय मामलों के मंत्री अनंत कुमार, डिप्टी लोकसभा स्पीकर एम थंबिदुरुई व अन्य नेता साथ साथ बाहर आए।
विज्ञापन
2 of 8
सुमित्रा महाजन
बैठक के बाद लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बजट को दो भागों में पेश किया जाएगा। पहले दौर में 8 तो दूसरे में 23 बैठकें होंगी। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि बजट सेशन सुचारू रूप से चलेगा।
विज्ञापन
3 of 8
कनिमोझी
इस दौरान डीएमके की सांसद कनिमोझी ने मीडिया से कहा कि बजट सेशन में तीन तलाक बिल, ओखी मछुआरों का मुद्दा, नीट और महिला आरक्षण विधेयक जैसे उठाए जाएंगे।
4 of 8
सर्वदलीय बैठक
लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन दिल्ली के पार्लियामेंट्री लाइब्रेरी बिल्डिंग में सभी नेताओं के साथ बजट सेशन से पहले चर्चा करती हुईं।
विज्ञापन
5 of 8
अनंत कुमार
बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बजट सत्र को बेहद महत्वूपर्ण करार दिया है। सत्र के दौरान तीन तलाक बिल को राज्यसभा में भी पास करवाना हमारा मकसद होगा।'
उन्होंने आगे कहा 'इसके लिए हमारी पार्टी सभी राजनीतिक दलों से बातचीत के लिए तैयार हैं। जिस तरह जीएसटी को पास करवाने में सभी ने सहयोग किया था तीन तलाक पर भी उसी तरह का सहयोग दें।'
विज्ञापन
6 of 8
जय प्रकाश नारायण यादव
आरजेडी नेता जय प्रकाश नरायण ने कहा सत्र के दौरान आक्रमक रुख अपनाने का इशारा किया। उन्होंने कहा कि 'देश में बेरोजगारी बढ़ रही है। हिंसा बढ़ रही है दलितों का शोषण हो रहा है। हमने इन मुद्दों को इस मीटिंग में उठाया और हम बजट सत्र में इन मुद्दों को उठाएंगे।'
विज्ञापन
7 of 8
पीएम मोदी
बजट सेशन मीटिंग में पीएम नरेंद्र मोदी, संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार और गृह मंत्री राजनाथ सिंह।