अमेरिका में इस तूफान से बफेलो क्षेत्र में 26 लोगों की मौत हो गई है। बर्फ से भरी सड़कों ने मंगलवार को बफेलो में राज्य और सैन्य पुलिस को न्यूयॉर्क के दूसरे सबसे अधिक आबादी वाले शहर के भीतर ड्राइविंग प्रतिबंध लागू करने के लिए मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
1 of 9
पिछले कई दिनों से अमेरिका तूफ़ान से जकड़ा हुआ है
- फोटो : सोशल मीडिया
दुनिया में कई जगह बर्फीली हवाओं और तूफान के चलते जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अमेरिका में बर्फीले चक्रवाती तूफान ''बम'' के चलते अब तक 60 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बर्फीले तूफान ने यहां भारी तबाही मचाई है। क्रिसमस के दौरान आए बर्फीले तूफान से देश के करीब 20 करोड़ लोग बुरी तरह प्रभावित हैं। न्यूयॉर्क और मोटाना जैसे शहरों में तापमान मायनस 45 डिग्री तक पहुंच गया है। आइये तस्वीरों में देखते हैं इस चक्रवात का असर
विज्ञापन
2 of 9
अमेरिका में लाखों घरों की बिजली गुल
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले कई दिनों से अमेरिका तूफान की चपेट में है। लाखों घरों की बिजली गुल है, आवाजाही ठप है और चारों ओर बर्फ जमा है। तूफान की वजह से सिएटल तक बिजली गुल रही। लेकिन काफी मशक्कत के बाद हीटिंग और बिजली को अमेरिका में बहाल कर लिया गया।
विज्ञापन
3 of 9
बफेलो हवाईअड्डा बंद किया गया
- फोटो : सोशल मीडिया
क्रिसमस के मौके पर काफी यात्री हवाई अड्डों पर फंसे रहे। उनकी फ्लाइट या तो रद्द हो गई थी या फिर उनके उड़ानों में देरी थी। अटलांटा, शिकागो, डेनेवर, डेट्रॉयट और न्यूयॉर्क तक एयरपोर्ट्स का बुरा हाल था। बफेलो एयरपोर्ट को बंद रखा गया। गुरुवार से सोमवार की सुबह तक 16,000 से अधिक उड़ानें रद्द की गईं। बफेलो नियाग्रा सहित कई हवाई अड्डे समय-समय पर बंद रहे।
4 of 9
बफेलो में ड्राइविंग पर बैन
- फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिका में इस तूफान से बफेलो क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई है। एरी काउंटी के कार्यकारी मार्क पोलोनकार्ज ने चेतावनी दी कि बफेलो के प्रवेश द्वारों और प्रमुख चौराहों पर पुलिस को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 9
वुड्स कैन्यन लेक
- फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिका में तीन भारतवंशियों की भी मौत की खबर सामने आई है। बताया गया है कि एरिजोना राज्य में सोमवार को तीनों लोग कोकोनीनो काउंटी में वुड्स कैन्यन लेक के पास मौजूद थे। इनमें दो पुरुष और एक महिला थीं। दोपहर करीब 3.35 बजे यह तीनों लोग बर्फ से जमी झील में गिर गए और डूबने लगे। राहत-बचाव कर्मियों ने इन्हें निकालने की कोशिश की, लेकिन किसी को भी बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
6 of 9
भारतीय मूल के लोग जमी हुई झील पर चलते समय फिसल गए और डूब गए।
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस के मुताबिक, बचावकर्मियों ने लंबी खोज के बाद तीनों ही लोगों को मंगलवार दोपहर को निकाल लिया। इनमें से दो- नारायण मुद्दाना (49) और गोकुल मेदिसेटी (47) की मौत हो चुकी थी। वहीं, एक महिला हरिता मुद्दाना को जिंदा बाहर निकाल लिया गया। राहत-बचाव कर्मियों ने उसकी जान बचाने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन भयानक ठंड से मौके पर ही उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
7 of 9
बफेलो में सड़क पर बर्फ की चादर
- फोटो : सोशल मीडिया
तूफान के कारण सोमवार को बफेलो में अपार्टमेंट और घरों में बिजली गुल हो गई। बाद में बिजली बहाल करने में मदद करने के लिए पावर लाइन ट्रक एलन स्ट्रीट पर पहुंचे।
8 of 9
न्यूयार्क की सड़कों पर चारों ओर बर्फ जमा
- फोटो : सोशल मीडिया
न्यूयॉर्क के गवर्नर कैथी होचुल ने मीडिया से चर्चा में माना कि यह सदी का भयावह बर्फीला तूफान है। पश्चिमी न्यूयॉर्क के इलाके 30 से 40 इंच मोटी बर्फ से ढके रहे। होचुल ने राष्ट्रपति जो बाइडन से फोन पर बात कर उनसे मदद की गुहार लगाई।
अमेरिकी में तूफान के कारण विश्व प्रसिद्ध नियाग्रा फॉल्स भी पूरी तरह से बर्फ से ढंक गया है। उत्तरी अमेरिका में झरने की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं।