फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के महराजगंज में बनाया सबसे भारी समोसा, इंग्लैंड का रिकार्ड तोड़ने का दावा

Tue, 12 Jul 2016 07:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, महराजगंज
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के युवाओं ने गिनीज बुक में दर्ज इग्लैंड के ब्रैडफोर्ड कॉलेज के छात्रों के 110.8 किलो के समोसे के रिकार्ड को तोड़ने का दावा किया है। 15 घंटे के प्रयास के बाद मंगलवार सुबह 12 सदस्यीय टीम ने 387 किलो का समोसा तैयार कर लिया। टीम ने इसे विश्व का सबसे बड़ा समोसा बताते हुए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की दावेदारी की है।
Trending Videos
विज्ञापन

यूपी के महराजगंज में बनाया सबसे भारी समोसा, इंग्लैंड का रिकार्ड तोड़ने का दावा

2 of 5
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, महराजगंज
इससे पहले विश्व की सबसे बड़ी जलेबी बनाकर लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज कराने वाले  जिले के सिसवां नगर पंचायत के युवाओं ने इस बार विश्व का सबसे बड़ा समोसा बनाने का लक्ष्य रखा।
विज्ञापन

यूपी के महराजगंज में बनाया सबसे भारी समोसा, इंग्लैंड का रिकार्ड तोड़ने का दावा

3 of 5
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, महराजगंज
समोसे बनाने का काम सोमवार शाम सात बजे से  शुरू हुआ। 15 घंटे चली तैयारी के बाद मंगलवार सुबह दस बजे समोसा तैयार हुआ।समोसे की लंबाई 180, चौड़ाई 175 और ऊंचाई 35 सेमी है।

यूपी के महराजगंज में बनाया सबसे भारी समोसा, इंग्लैंड का रिकार्ड तोड़ने का दावा

4 of 5
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, महराजगंज
समोसा बनाने में दो कुंतल आलू, दो किलो मूंगफली दाना, डेढ़ किलो  लाल मिर्च, एक किलो धनिया, 500 ग्राम जायका, पांच किलो नमक, 250 ग्राम पंचफोरन, पांच किलो हरी मिर्च, दो किलो लहसुन, आधा किलो हल्दी, चार डिब्बा कस्तूरी मेथी,डेढ़ कुंतल मैदा, 20 किलो डालडा का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी के महराजगंज में बनाया सबसे भारी समोसा, इंग्लैंड का रिकार्ड तोड़ने का दावा

5 of 5
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, महराजगंज
ये है समोसा बनाने वाली टीम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें