फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो इमरान खान की राह पर चलने का प्लान बना रहे शाहिद अफरीदी

Tue, 12 Jul 2016 05:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
शाहिद अफरीदी
विस्फोटक बल्लेबाज और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी अपने देश के सफलतम कप्तान और ऑलराउंडर इमरान खान की राह पर चलने का प्लान बना रहे हैं।
विज्ञापन

तो इमरान खान की राह पर चलने का प्लान बना रहे शाहिद अफरीदी

2 of 7
शाहिद अफरीदी
अफरीदी का अंतरराष्ट्रीय करियर अब कुछ दिनों का रह गया है ऐसे में वह अब भविष्य के बारे में प्लान करने लगे हैं। भारतीय उपमहाद्वीप के लोकप्रिय क्रिकेटरों में शुमार किए जाने वाले अफरीदी पहले से ही कई कल्याणकारी कार्यक्रमों से जुड़े हुए हैं, वह इसे और आगे बढ़ाना चाहते हैं।
विज्ञापन

तो इमरान खान की राह पर चलने का प्लान बना रहे शाहिद अफरीदी

3 of 7
shahid afridi - फोटो : pti
शाहिद अफरीदी ने बीसीसी उर्दू को दिए एक साक्षात्कार में बताया कि क्रिकेट के बाद उनकी योजना राजनीति में आने की है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि वह अब 50-50 ओवर से फॉरमेट में वापसी नहीं करने जा रहे। उन्होंने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में हुए वर्ल्ड कप के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास लिया था।

तो इमरान खान की राह पर चलने का प्लान बना रहे शाहिद अफरीदी

4 of 7
शाहिद अफरीदी
प्रशंसकों के बीच बूम-बूम के नाम से पहचान रखने वाले अफरीदी ने कहा कि कई लोगों ने उनसे राजनीति में नहीं आने की सलाह दी है, लेकिन वह मानते हैं कि एक राजनीतिज्ञ लोगों का सेवक होता है और वह लोगों की सेवा करना चाहते हैं।
विज्ञापन

तो इमरान खान की राह पर चलने का प्लान बना रहे शाहिद अफरीदी

5 of 7
इमरान खान - फोटो : ANI
अफरीदी से पहले पाकिस्तान को क्रिकेट में अपनी कप्तानी में पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले इमरान खान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद राजनीति में कदम रखा और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी का गठन किया। शुरुआत में उनकी पार्टी कमजोर रही लेकिन आज उनकी पीटीआई नवाज शरीफ सरकार की प्रमुख प्रतिद्वंद्वी पार्टी है। 
विज्ञापन

तो इमरान खान की राह पर चलने का प्लान बना रहे शाहिद अफरीदी

6 of 7
शाहिद अफरीदी
36 साल के शाहिद अफरीदी ने कहा कि वह इस समय कुछ कल्याणकारी काम कर रहे हैं और समाज को अपने तरफ से और बहुत कुछ देना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि शाहिद अफरीदी फाउंडेशन गरीबों के लिए स्कूलों की व्यवस्था कराना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तो इमरान खान की राह पर चलने का प्लान बना रहे शाहिद अफरीदी

7 of 7
शाहिद अफरीदी - फोटो : getty
उन्होंने कहा, "मैं सीमित ओवर के क्रिकेट खेलना चाहता हूं, चाहे वह राष्ट्रीय स्तर पर हो या घरेलू या फिर लीग हो। मुझे लगता है कि मैं इस खेल के फिट हूं।" अफरीदी इस समय नेटवेस्ट टी-20 ब्लास्ट में हैंपशायर के लिए खेल रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें