#IndVsEng LIVE: 4 ओवर में टीम इंडिया ने गंवाए 3 विकेट, आधी टीम पवेलियन लौटी
#पंजाबः नाभा जेल से 6 कैदी फरार, भागने वालों में एक आतंकी भी
#नोटबंदी पर आरबीआई गवर्नर और वित्त सचिव चुप क्यों?
#नए पाक सेना प्रमुख से सतर्क रहे भारत: जनरल बिक्रम सिंह
#रेलवे फ्लैक्सी के बाद अब कॉस्ट रेट पर बढ़ाएगा यात्री किराया
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : getty
#IndVsEng LIVE: 4 ओवर में टीम इंडिया ने गंवाए 3 विकेट, आधी टीम पवेलियन लौटी
भारत और इंग्लैंड के बीच मोहाली में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड की पारी 283 रन पर ढहने के बाद टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी की शुरुआत की। पारी की शुरुआत करने मुरली विजय और पार्थिव पटेल की जोड़ी उतरी। 39 रन के स्कोर पर भारत को मुरली विजय के रूप में पहला झटका लगा।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : Getty images
#मन की बात LIVE: नोटबंदी का फैसला थोड़ा कड़ा है लेकिन देशहित में जरूरी था: मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' में 26वीं बार एक बार फिर देश की जनता से रूबरू हैं। खास बात ये है कि प्रधानमंत्री मोदी का यह कार्यक्रम उनके महत्वाकांक्षी नोटबंदी के कदम के बाद आ रहा है ऐसे में देशभर की निगाहें इस पर टिकी हैं, कि क्या प्रधानमंत्री जनता को कुछ और राहत देने का ऐलान कर सकते हैं।
4 of 6
#पंजाबः नाभा जेल से 6 कैदी फरार, भागने वालों में एक आतंकी भी
पंजाब से बड़ी खबर आ रही है। यहां पटियाला स्थित नाभा जेल से 6 कैदी फरार हो गए। भागने वालों में एक आतंकी भी है। वहीं, इनमें एक गैंगस्टर के शामिल होने भी खबर है। बताया जा रहा है कि आज सवेरे पुलिस की वर्दी में करीब 10 हथियारबंद बदमाश जेल में घुसे और उन्होंने फायरिंग करके पांचों कैदियों को भगा दिया।
विज्ञापन
5 of 6
#नोटबंदी पर आरबीआई गवर्नर और वित्त सचिव चुप क्यों?
नोटबंदी के फैसले के बाद आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल, वित्त सचिव अशोक लवासा और बैंकिंग सचिव अंजुलि छिब दुग्गल की गहरी चुप्पी से शेयर और करेंसी मार्केट चिंतित हैं। कारोबारियों और उद्योगपतियों में इस बात को लेकर हताशा है कि अब तक सरकार की ओर से उन्हें भरोसा दिलाने वाली कोई बात क्यों नहीं कही गई।
#नए पाक सेना प्रमुख से सतर्क रहे भारत: जनरल बिक्रम सिंह
पूर्व भारतीय सेना प्रमुख बिक्रम सिंह ने नए पाक सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा को लेकर भारत को सतर्क किया है। उन्होंने कहा कि बाजवा के रुख को लेकर भारत को बेहद चौकस रहना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत कांगो में जनरल बिक्रम सिंह के अंडर में लेफ्टिनेंट जनरल बाजवा काम कर चुके हैं।