हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन
2 of 6
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : पीटीआई
एनसीबी सेल में कटी रिया चक्रवर्ती की रात, आज भेजी जाएंगी भायखला महिला जेल
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को तीसरे दिन पांच घंटे की पूछताछ के बाद उनकी गिरफ्तारी हुई। रात करीब 8 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग से कोर्ट में पेशी हुई। यहां पढ़ेें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 6
दिल्ली मेट्रो
- फोटो : पीटीआई
171 दिन बाद... दिल्ली-नोएडा के बीच आज से चलेगी मेट्रो, पिंक लाइन भी शुरू
येलो लाइन के बाद दूसरे चरण में बुधवार से ब्लू और पिंक लाइन पर भी मेट्रो सेवाएं शुरू हो जाएंगी। सभी स्टेशनों पर मंगलवार शाम तक कोविड प्रोटोकॉल संबंधी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया, जिनका सख्ती से पालन करना होगा। यहां पढ़ें पूरी खबर
4 of 6
रैपिड रेल (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से मेरठ की दूरी एक घंटे से भी कम समय में होगी पूरी, 3750 करोड़ के ऋण से रैपिड रेल को मिलेगी रफ्तार
दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल प्रोजेक्ट निर्माण और धन में तेजी के साथ आगे बढ़ता जा रहा है। केंद्र की प्राथमिकता में शामिल प्रोजेक्ट के लिए केंद्र सरकार और एशियाई विकास बैंक के बीच मंगलवार को लगभग 3750 करोड़ के एक ऋण समझौते पर हस्ताक्षर हुए। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 6
ITI Gurugram
- फोटो : Facebook
21 से खुलेंगे आईटीआई और प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र, मंत्रालय ने जारी किए दिशानिर्देश
देशभर के आईटीआई, प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र, जन शिक्षण संस्थान और राष्ट्रीय कौशल विकास केंद्र 21 सितंबर से खुलेंगे। केंद्रीय कौशल विकास व उद्यमिता मंत्रालय ने मंगलवार को सभी राज्यों के प्रधान सचिवों को इस संबंध में विशेष दिशा-निर्देश भेज दिए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
5G पर साथ काम कर रहे भारत-अमेरिका-इस्राइल, भविष्य की तकनीक और विकास क्षेत्र में बढ़ेगा सहयोग
भविष्य की तकनीक और विकास के क्षेत्र में भारत, अमेरिका और इस्राइल ने सहयोग शुरू कर दिया है। इस सिलसिले में एक पारदर्शी, टिकाऊ और सुरक्षित 5-जी नेटवर्क तैयार करना भी शामिल है। अमेरिका की अंतरराष्ट्रीय विकास संबंधी शीर्ष एजेंसी यूएसएआईडी की उच्च अधिकारी बॉनी ग्लिक ने यह जानकारी दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर