फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 सितंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Mon, 07 Sep 2020 07:03 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
big news - फोटो : amar ujala
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 7
दिल्ली मेट्रो - फोटो : PTI
दिल्लीः 169 दिन बाद आज से चलेगी मेट्रो, पहली ट्रेन येलो लाइन पर सुबह 7 बजे
लॉकडाउन में बंद की गई दिल्ली मेट्रो 169 दिन बाद आज से पटरियों पर दौड़ेगी। यात्रियों के सुरक्षित सफर की पूरी तैयारी कर ली गई है और यात्रियों से बहुत जरूरी होने पर ही यात्रा करने और कोच में बातचीत से बचने की अपील की गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 7
रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI
एनसीबी आज फिर करेगी रिया चक्रवर्ती से पूछताछ, गिरफ्तार होने की संभावना
सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) एक्शन मोड में है। रविवार को एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती से लंबी पूछताछ की थी। पूछताछ में पता चला है कि सुशांत की जिंदगी में आने से पहले ही रिया ड्रग पेडलरों के संपर्क में थीं।
यहां पढ़ें पूरी खबर

4 of 7
सरहद पर तैनात भारतीय सेना का जवान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
भारत-चीन ब्रिगेड कमांडर स्तर की बातचीत फिर बेनतीजा, भारतीय सेना पूरी तरह अलर्ट
भारतीय और चीनी सेनाओं ने तनाव को कम करने के प्रयासों में पूर्वी लद्दाख में रविवार को एक और दौर की वार्ता की। हालांकि, सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पक्षों द्वारा पिछले हफ्ते बनी टकराव की स्थिति के बाद अतिरिक्त सैनिकों तथा हथियारों को पहुंचाने के कारण स्थिति नाजुक बनी हुई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

5 of 7
Student jee main Exam 2020 - फोटो : पीटीआई
75 से 80 फीसदी छात्रों ने दी जेईई मेन 2020 परीक्षा, 11 सितंबर तक जारी हो सकता है परिणाम
देशभर केइंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित जेईई मेन सितंबर 2020 रविवार को संपन्न हो गई। करीब 75 से 80  फीसदी छात्रों ने जेईई में उपस्थिति दर्ज करवायी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए)11 सितंबर से पहले जेईई मेन सितंबर 2020 का रिजल्ट जारी कर देगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

6 of 7
एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान - फोटो : ANI
बिहार: लोजपा की अहम बैठक आज, चिराग ने साधा नीतीश पर निशाना
लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संसदीय दल की बैठक सोमवार को दिल्ली में होगी। बैठक से एक दिन पहले रविवार की शाम लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने जद(यू) अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर फिर निशाना साधा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नीतीश कुमार और चिराग पासवान - फोटो : पीटीआई
बिहार विधानसभा चुनाव 2020ः लोजपा की बैठक व जदयू की रैली से गरमाएगा माहौल
बिहार विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच सभी प्रमुख दलों और गठबंधनों की सक्रियता बढ़ गई है। कोरोना के कारण चुनाव को लेकर जो असमंजस की स्थिति थी, अब वह समाप्त हो गई है। सोमवार को पटना और दिल्ली में महत्वपूर्ण रैली और बैठकें होने जा रही हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें