हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन
2 of 6
TikTok के खिलाफ अमेरिका की बड़ी कार्रवाई, सरकारी उपकरणों में एप के इस्तेमाल पर बैन
अमेरिकी सीनेट ने सर्वसम्मति से संघीय कर्मचारियों को सरकार की ओर से दिए गए उपकरणों पर टिकटॉक एप (TikTok App) का उपयोग करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध उस विधेयक को मंजूरी मिलने के बाद लगाया गया है, जिस पर गुरुवार को सीनेट में मतदान कराया गया। व्हाइट हाउस ने टिकटॉक एप को सुरक्षा कारणों से खतरा बताया है। यहां पूरी खबर पढ़ें
विज्ञापन
3 of 6
विश्व में 1.90 करोड़ पार हुए संक्रमित, अमेरिका-ब्राजील में बढ़ रही हैं मौतें
दुनिया में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या दो करोड़ से मात्र दस लाख कम रह गई है। विश्व में बृहस्पतिवार तक संक्रमितों की संख्या 1.90 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है जबकि मृतकों की संख्या भी 7.11 लाख के पार जा चुकी है। इस बीच अमेरिका और ब्राजील में संक्रमण और मौतों की संख्या में लगातार इजाफा देखा गया। यहां पूरी खबर पढ़ें
4 of 6
जम्मू कश्मीर: नए उपराज्यपाल रोडमैप का आज करेंगे खुलासा, शपथ ग्रहण में शामिल होंगे 120 लोग
नए उप राज्यपाल मनोज सिन्हा कार्यभार संभालने के बाद अपने एजेंडे और रोडमैप का खुलासा करेंगे। इसके लिए उन्होंने शुक्रवार को सभी प्रशासनिक सचिवों की बैठक बुलाई है। बैठक सचिवालय में शाम सवा तीन बजे होगी। यहां पूरी खबर पढ़ें
विज्ञापन
5 of 6
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
प्रियंका गांधी ने परिवार सहित शिमला में अपने घर आने के लिए किया आवेदन, प्रशासन ने अभी नहीं दी अनुमति
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने 10 अगस्त को शिमला के छराबड़ा स्थित अपने घर आने के लिए जिला प्रशासन से अनुमति मांगी है। कोविड-ई पास रजिस्ट्रेशन के तहत किए आवेदन में प्रियंका और उनके बच्चों के अलावा कुल 12 नाम शामिल हैं। यहां पूरी खबर पढ़ें
श्रीलंका चुनाव: राजपक्षे की सरकार बनना तय, देर रात तक मिले 60 फीसदी वोट
श्रीलंका में ‘स्ट्रांगमैन’ के नाम से मशहूर पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की पार्टी एसएलपीपी की सरकार बननी तय हो गई है। बृहस्पतिवार को आम चुनाव की मतगणना में देर रात तक एसएलपीपी को करीब 60 फीसदी मत मिले थे और 16 में से 13 सीट उसके खाते में जा चुकी थी। यहां पूरी खबर पढ़ें