फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 अक्तूबर : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Sun, 04 Oct 2020 06:20 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
big news - फोटो : amar ujala
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
कृषि कानून के विरोध में पंजाब में राहुल गांधी की विशाल ट्रैक्टर रैली आज, 10 हजार पुलिस जवान तैनात
कृषि कानून के विरोध में और किसानों के समर्थन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पंजाब में विशाल ट्रैक्टर रैली करने जा रहे हैं। इस रैली में हजारों की संख्या में किसानों के शामिल होने की उम्मीद है। रैली में पांच हजार ट्रैक्टर शामिल होंगे। रैली में कांग्रेस के मंत्रियों, विधायकों और सभी दिग्गजों को मौजूद रहने को कहा गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
सिविल सर्विस प्री परीक्षा 2020 : आज होगी सिविल सेवा परीक्षा, गाइडलाइन का पालन करवाने के निर्देश
देहरादून जिले में आज रविवार को संघ लोक सेवा आयोग सिविल सर्विस (प्रीलिमिनरी) परीक्षा-2020 होगी। जिसे लेकर एडीएम एफआर ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में संघ लोक सेवा आयोग द्वारा तैनात स्थानीय इन्स्पैक्टिंग आफिसर्स की समीक्षा बैठक ली।
यहां पढ़ें पूरी खबर

4 of 7
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
आज हाथरस जाएगा सपा का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, राष्ट्रीय अध्यक्ष को देगा रिपोर्ट
समाजवादी पार्टी का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज हाथरस के बूलगढ़ी गांव जाएगा। सपा नेता पीड़िता के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना देंगे। वे घटना की जांच कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को रिपोर्ट देंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 7
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब - फोटो : अमर उजाला
IPL 2020: जीत की पटरी पर लौटने को बेताब CSK और पंजाब, आज होगी कड़ी टक्कर
रविवार को आईपीएल के दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स और किंग्स इलेव पंजाब आमने सामने होंगे। आईपीएल के 13वें सीजन में तीन बार की चैंपियन सीएसके की शुरुआत निराशाजनक हुई। हालांकि, चेन्नई इस सीजन में अपने अभियान की शुरुआत मुंबई पर जीत से की थी
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 7
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI
कोरोना वायरस से संक्रमित डोनाल्ड ट्रंप के लिए अगले 48 घंटे काफी महत्वपूर्ण: अधिकारी
व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ मार्क मीडोज ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुक्रवार को 'बेहद चिंताजनक' दौर से गुजरे हैं और अगले 48 घंटे उनके स्वास्थ्य के लिए काफी महत्वपूर्ण होंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : अमर उजाला
IPL 2020: मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी, क्या शारजाह में SRH दे पाएगी टक्कर?
आईपीएल के 13वें सीजन में रविवार को डबल हेडर के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। विस्फोटक बल्लेबाजी क्रम और आखिरी ओवरों के शानदार गेंदबाजों की मौजूदगी से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहेगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें