फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 अक्तूबर : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Sat, 03 Oct 2020 06:46 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
big news - फोटो : amar ujala
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
पीएम मोदी अटल टनल का उद्घाटन करेंगे। - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी आज करेंगे अटल टनल रोहतांग का लोकार्पण, चीन-पाक सीमा तक आसानी से पहुंचेगी सेना
पिछले 10 सालों से आखिरकार जिस घड़ी का इंतजार था, वह अब आ ही गई। मनाली-लेह मार्ग पर सामरिक महत्व की 9.02 किलोमीटर लंबी अटल टनल रोहतांग का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकार्पण करेंगे। पीरपंजाल की पहाड़ी को भेद कर 3300 करोड़ की लागत से बनी यह टनल दुनिया की सबसे ऊंचाई (10040 फीट) पर हाईवे पर बनी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 6
Nitish kumar and Chirag Paswan - फोटो : पीटीआई
सीट बंटवारे के फार्मूले पर से आज उठेगा पर्दा, दोतरफा दबाव झेल रहे चिराग ने बुलाई संसदीय बोर्ड की बैठक
बिहार विधानसभा में कांग्रेस राजद की अगुवाई वाले महागठबंधन और लोजपा राजग में रहेगी या नहीं इस पर अंतिम फैसला शनिवार को हो जाएगा। लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान और कांग्रेस ने क्रमश: भाजपा और राजद के नए प्रस्तावों पर पार्टी में विचार-विमर्श कर अंतिम फैसला करने की बात कही है।
यहां पढ़ें पूरी खबर

4 of 6
आरसीबी बनाम राजस्थान - फोटो : पीटीआई
IPL 2020: आज से शुरू हो रहे सुपर हेडर के मुकाबले, राजस्थान रॉयल्स और RCB की टक्कर
कोरोना के साए में खेले जा रहे आईपीएल के 13वें सीजन में केवल 10 दिन ही दो-दो मुकाबलें होंगे, जिसकी शुरुआत कल राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के बीच शनिवार को होने वाले पहले मैच से होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 6
चेकिंग करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
नोएडाः कहीं बाइक से हाथरस न चले जाएं राहुल गांधी, बॉर्डर पर पुलिस अलर्ट
वर्ष 2011 में राहुल गांधी किसान आंदोलन को समर्थन देने भट्टा पारसौल बाइक से पहुंच गए थे और पुलिस की सारी सुरक्षा व्यवस्था धरी की धरी रह गई थी। ऐसे में पुलिस को शंका है कि इस बार भी वे हाथरस जाने के लिए यही तरीका अपना सकते हैं इसलिए पुलिस ने शुक्रवार को नोएडा-दिल्ली सीमा के साथ ही जिले में विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कृषि कानून के विरोध में किसान - फोटो : अमर उजाला
नए कृषि कानूनों की काट का दावा, कांग्रेस ने तैयार किया आदर्श कानून का मसौदा
नए कृषि कानूनों का पंजाब, हरियाणा, यूपी समेत देश के अन्य राज्यों में विरोध तेज हो गया है। कांग्रेस ने नए कृषि कानूनों को निष्प्रभावी करने के लिए एक आदर्श कानून का मसौदा तैयार किया है, जिसे पार्टी शासित राज्यों की विधानसभाओं में पारित किया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें