फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Thu, 27 Aug 2020 07:37 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आज की खबर - फोटो : Amar Ujala Graphics
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है.
विज्ञापन

2 of 6
हंगामेदार हो सकती है जीएसटी परिषद की बैठक, राजस्व कमी और क्षतिपूर्ति पर होगी चर्चा
जीएसटी परिषद की आज को होने वाली बैठक हंगामेदार हो सकती है। गैर-भाजपा शासित राज्य, माल एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू करने के कारण राजस्व में हुए नुकसान की भरपाई के लिये केंद्र पर वादे के अनुसार क्षतिपूर्ति देने को लेकर दबाव बनाने हेतु पूरी तरह से एकजुट हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 6
Petrol Diesel Price: पेट्रोल की कीमत में 9-10 पैसे की बढ़ोतरी, जानें आज कितनी है कीमत
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज डीजल की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। हालांकि पेट्रोल की कीमत में मंगलवार को एक बार फिर 09 से 10 पैसे की बढ़ोतरी कर दी गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर

4 of 6
दिल्ली में कोरोना ने तोड़ा 40 दिन का रिकॉर्ड, 10 दिन में 12 हजार संक्रमित
कोरोना वायरस ने दिल्ली में 40 दिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसी के साथ ही बीते 10 दिन में 12 हजार केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हलचल तेज हो गई है। एक बार फिर से अधिकारी जिलेवार समीक्षा में जुट चुके हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 6
दिल्ली में आज और कल बारिश के आसार, पड़ोसी राज्यों में भी संभावना
राजधानी में बीते तीन दिन से उमस से परेशान लोगों को बृहस्पतिवार को राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार और शुक्रवार को अच्छी-थासी बारिश हो सकती है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चीन और अमेरिका के मध्य व्यापार वार्ता
अमेरिका ने कसा चीन की 24 कंपनियों पर शिकंजा, करती हैं चीनी सेना की मदद
चीनी कंपनियों पर अमेरिका की सख्ती बढ़ती जा रही है। अमेरिका के वाणिज्य विभाग के ब्यूरो ऑफ इंडस्ट्री एंड सिक्योरिटी ने चीन की 24 कंपनियों को उस सूची में शामिल किया है जो चीन की सेना की मदद करती है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें